ब्राह्मण समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मामले (case of objectionable comment on Brahmins) में फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप (Film director Anurag Kashyap) की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) के खिलाफ दिल्ली के तिलक मार्ग थाने में शिकायत दर्ज हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह शिकायत उज्जवल गौड़ नाम के शख्स ने दर्ज कराई है।
पढ़ें :- रणबीर कपूर की रामायण पहले ही दिन काटेगी गदर, टूटेंगे कई रिकॉर्ड,160 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
उनका आरोप है कि फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप (Film director Anurag Kashyap) ने ब्राह्मण समाज पर बेहद आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणी की है। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि इस तरह का कमेंट समाज में नफरत और तनाव फैलाने का काम करता है। सोशल मीडिया पर अनुराग कश्यप के इस कमेंट को लेकर लोगो में गुस्सा देखने को मिल रहा है।
कई यूजर्स ने इसे ब्राह्मण समाज की गरिमा पर सीधा हमला बताया और सख्त कार्रवाई की मांग की। बुधवार को इंस्टाग्राम पर एक यूजर के कमेंट का जवाब देते हुए अनुराग कश्यप ने ब्राह्मणों (Brahmins) को लेकर एक विवादित बयान दिया था।
देखते ही देखते ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोगों ने इसे बहुत शर्मनाक बताया और उनकी तीखी आलोचना शुरू कर दी। कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया और ब्राह्मण समुदाय से माफी मांगने की मांग की। इसी बीच दिल्ली के उज्ज्वल गौड़ ने पुलिस में शिकायत कर दी और इसे समुदाय के सम्मान का सवाल बताया।
I request @MumbaiPolice to file an FIR against Anurag Kashyap and arrest him. Mentally unstable individuals like him are a threat to society and should not be ignored.
पढ़ें :- शादी के चार साल बाद बेबी डॉल सिंगर का पति से रिश्ता खत्म, सोशल मीडिया पर दी अलग होने की जानकारी
CC Sh @Dev_Fadnavis Ji pic.twitter.com/z6aOJFOF6L
— Tajinder Bagga (@TajinderBagga) April 18, 2025
अनुराग कश्यप के जाति विशेष विवादित बयान पर बिग बॉस 18 के प्रतियोगी तजिंदर बग्गा ने अपने एक्स पर ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘मैं मुंबई पुलिस से अनुरोध करता हूं कि अनुराग कश्यप के खिलाफ एफआईआर दर्ज करें और उन्हें गिरफ्तार करें। उनके जैसे मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति समाज के लिए खतरा हैं और उन्हें नजरअंदाज नहीं किया जाए।’