लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, BJP के साथ बोलने वालों को तरह-तरह से डराया धमकाया जा रहा है।
पढ़ें :- अजमेर में 36 साल बाद BJP को बड़ा झटका, कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी; निर्दलीय तय करेंगे अगला बोर्ड
अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा कि, देश में जो भी भाजपा के भ्रष्टाचार की सच्चाई सामने ला रहा है या फिर भाजपा की देश को नुक़सान पहुँचानेवाली राजनीति के ख़िलाफ़ बोलने की हिम्मत कर रहा है, उसे तरह-तरह से डराया-फँसाया और धमकाया जा रहा है। लेन-देन में घपले की झूठी आशंका के नाम पर, झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।
देश में जो भी भाजपा के भ्रष्टाचार की सच्चाई सामने ला रहा है या फिर भाजपा की देश को नुक़सान पहुँचानेवाली राजनीति के ख़िलाफ़ बोलने की हिम्मत कर रहा है, उसे तरह-तरह से डराया-फँसाया और धमकाया जा रहा है। लेन-देन में घपले की झूठी आशंका के नाम पर, झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।
भाजपा को… pic.twitter.com/1JtzygV5Mi
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) April 24, 2024
पढ़ें :- राजस्थान नगर निकाय चुनाव में BJP का दबदबा, 4,026 वार्ड जीते: कांग्रेस ने 3,438 पार्षद बनाए, कई वार्डों में गणना जारी
उन्होंने आगे लिखा कि, भाजपा को हारता देखकर अब ईमानदार लोग सच्चे लोगों का साथ देते दिखाई देने लगे हैं। देश में ये सच्चे लोग भाजपा के झूठे लोगों से सैकड़ों गुना ज़्यादा हैं। ये सच्चे देशप्रेमी लोग ही मिलकर सबको चेताएंगे, भाजपा का झूठ सामने लाएंगे, और देश को नकारात्मक ताक़तों के चंगुल से मुक्ति दिलाएंगे। देशप्रेमी कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!