Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. हेयर वॉश करने के बाद तुरंत तेल लगने से हो सकता है बड़ा नुकसान

हेयर वॉश करने के बाद तुरंत तेल लगने से हो सकता है बड़ा नुकसान

By शिव मौर्या 
Updated Date

बालों में तेल लगाना कोई नुकसानदायक नहीं है लेकिन बालों पर बिना टाइम के तेल का यूज करना आपके लिए हार्म्फ़ुल हो सकता है। बता दें कि हर कोई चाहता है कि हमारे बार घने और मजबूत दिखें। इसके लेकर काफी उपाय भी करता है। जैसे कि कुछ लोग ऐसे होते हैं जो बालों को धुलने के बाद तुरंत तेल लगा लेते हैं ताकि बाल सुंदर और शाइन करें। अगर आप भी ऐसा करते हो तो हो जाइए सावधान। ऐसा करने से ये आपके बालों को फायदे के जगह नुकसान पाहुचा सकता है।

पढ़ें :- Sitting Job Tips : लंबे समय तक बैठे रहने से बिगड़ सकता है ब्लड सर्कुलेशन, ऐसे रखें पैरों को एक्टिव

गीले बाल नहीं सोख पाते हैं तेल
जब आप हेयर वाश करने के बाद तुरंत तेल लगाते हैं तो बाकी बचे हुए पानी बालों के लिए बाधा बन जाता है। तेल पानी के ऊपर ही रह जाता है और बालों के स्कैल्प में प्रवेश नही कर पाता है। इससे आपके बाल चिपचिपे और फस जाते हैं। आपके बालों को सही से पोषण नहीं मिल पाता है। वैसे भी पानी और तेल कभी नहीं मिलते हैं।

बाल बेजान और चिपचिपे दिख सकते हैं
हेयरवाश के बाद तुरंत तेल लगाने से बाल चिपचिपे दिखते हैं और बेजान हो जाते हैं। तेल लगाने के बाद बालों को सूखने का टाइम नही मिलता है इसीलिए काफी हमे काफी समस्या झेलनी पड़ती है। जब बाल गीले होते हैं तो तेज शैम्पू और कंडीशनर के साथ मिलकर एक परत बना लेता है जो कि हमारे बाल को बेजान बनाता है।

स्कैल्प पर जम सकती है गंदगी
शैम्पू हमारे बालों कि सफाई के साथ ही हमारे स्कैल्प कि भी अच्छे से सफाई करता है। शैम्पू करने के बाद तुरंत तेल लगाने से हमारे बाल के नीचे तेज बैठ जाता है जिससे बाल कमजोर होते हैं। ये स्कैल्प के सलतुलन को बिगाड़ता है। इसके कारण बैक्टीरिया पनपते हैं । इससे खुजली, जलन, रूसी जैसी परेशानी होती हैं।

बालों में तेल कब लगाना चाहिए
बालों को धुलने से एक रात पहले तेल लगाकर छोड़ दीजिये फिर सुबह उठकर बाल को साफ करिए । ऐसा करने से आपके बाल घने , चमकदार और मजबूत दिखेंगे।

पढ़ें :- तेल से भरे स्टोरेज टैंक में नहाता नजर आया युवक, वायरल वीडियो ने खाद्य तेल की हाइजीन व्यवस्था पर खड़े किए सवाल

रिपोर्ट-आकांक्षा उपाध्याय

Advertisement