Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Arabian Sea Helicopter Emergency Landing: कोस्टगार्ड के हेलीकॉप्टर की अरब सागर में इमरजेंसी लैंडिंग; दो पायलट समेत तीन लोग लापता

Arabian Sea Helicopter Emergency Landing: कोस्टगार्ड के हेलीकॉप्टर की अरब सागर में इमरजेंसी लैंडिंग; दो पायलट समेत तीन लोग लापता

By Abhimanyu 
Updated Date

Arabian Sea Helicopter Emergency Landing: गुजरात में आई बाढ़ से जुड़े राहत और बचाव कार्य में जुटे इंडियन कोस्टगार्ड (Indian Coast Guard) के हेलिकॉप्टर ध्रुव की अरब सागर में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। जिसके बाद हेलिकॉप्टर में सवार इंडियन कोस्ट गार्ड के दो पायलट और एक डाइवर लापता बताया जा रहा है। जबकि एक एक क्रू मेंबर को बचा लिया गया है, और बाकी लापता तीन लोगों की तलाश की जा रही है।

पढ़ें :- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप, बोलीं-‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा’

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले में अधिकारियों का कहना है कि हेलिकॉप्टर ने सोमवार की रात को पोरबंदर के पास समुद्र में इमरजेंसी लैंडिंग की थीं। घटना के समय हेलिकॉप्टर में दो पायलट और दो डाइवर सवार थे। इंडियन कोस्ट गार्ड ने एक्स पोस्ट के जरिये बताया कि  यह घटना तब हुई जब हेलीकॉप्टर निकासी के लिए जहाज के पास आ रहा था। इमरजेंसी लैंडिंग करने वाले हेलीकॉप्टर के क्रू मेंबर के एक सदस्य को खोज लिया गया है। वहीं, 3 अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। रेस्क्यू टीम को हेलीकॉप्टर का मलबा मिल गया है। इंडियान कोस्ट गार्ड ने बचाव अभियान के लिए  04 जहाज और 02 विमान तैनात किए हैं।

पढ़ें :- दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस को 14 शर्तें पूरी करने हिदायत देते हुए रामलीला मैदान में रैली की दी अनुमति, पार्टी ने प्रशासन पर लगाया बाधा डालने का आरोप

गुजरात में आई बाढ़ और चक्रवात के दौरान इंडियन कोस्ट गार्ड के अडवांस लाइट हेलिकॉप्टर ने 67 लोगों की जिंदगियों को बचाया है। इंडियन कोस्टगार्ड की ओर से जारी बयान में बताया गया कि रात को करीब 11 बजे इसे इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। हेलिकॉप्टर मेडिकल बचाव के लिए निकला था।

Advertisement