Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आपको वोट बैंक के नाराज़ होने की चिंता है…अयोध्या रेप केस मामले में केशव मौर्य ने अखिलेश यादव को घेरा

आपको वोट बैंक के नाराज़ होने की चिंता है…अयोध्या रेप केस मामले में केशव मौर्य ने अखिलेश यादव को घेरा

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। अयोध्या रेप केस मामले में अब सियासत शुरू हो गयी है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, आप PDA भूल DNA अब न्यायालय की बात कर गुमराह न करें।

पढ़ें :- नेपाल में अब नहीं होगा Gen-Z जैसा आंदोलन? नए PM बालेंद्र शाह ने छात्र राजनीति पर उठाया बड़ा कदम

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने एक्स पर लिखा कि, कांग्रेस के मोहरा अखिलेश यादव निषाद समाज की पीड़ित बेटी के मामले में पहले आप PDA भूल DNA अब न्यायालय की बात कर गुमराह न करें। आपको वोट बैंक के नाराज़ होने की चिंता है, प्रदेशवासियों को दोषी को दंड पीड़ित को न्याय दिलाने की अपेक्षा है। सरकार अपनी ज़िम्मेदारी निभायेंगी।

पढ़ें :- Video- 25 तारीख़ से लाइन में लगा हूं, घर में बच्चे भूखे... यह कहते बुजुर्ग फफक पड़ा, कांग्रेस बोली-ये लोगों का दर्द मोदी को नहीं आ रहा नजर

बता दें कि, रविवार सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा कि, बलात्कार पीड़िता के लिए सरकार अच्छे-से-अच्छा चिकित्सीय प्रबंध कराए। बालिका के जीवन की रक्षा की ज़िम्मेदारी सरकार की है। माननीय न्यायालय से विनम्र आग्रह है कि स्वत: संज्ञान लेकर स्थिति की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए अपने पर्यवेक्षण में पीड़िता की हर संभव सुरक्षा सुनिश्चित करवाएं। बदनीयत लोगों का इस तरह की घटनाओं का राजनीतिकरण करने का मंसूबा कभी कामयाब नहीं होना चाहिए।

पढ़ें :- Bihar Board 10th Result 2026: आज जारी होगा मैट्रिक रिजल्ट, 15 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म
Advertisement