Arjun Kapoor Electric Scooter : बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने बी गॉस आरयूवी 350 इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदा। कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में एक्टर अर्जुन मुंबई के विले पार्ले से स्कूटर घर ले जाते समय मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं। इस दोपहिया वाहन की कीमत 1.10 लाख है। इंस्टाग्राम पर एक फोटोग्राफर द्वारा शेयर किए गए वीडियो में अर्जुन फोटोग्राफरों को मिठाई बांटते भी नजर आ रहे हैं।
पढ़ें :- Motorola tablet launched : मोटोरोला का नया टैबलेट लॉन्च , जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
बी गॉस आरयूवी 350 स्कूटर, भारत का पहला RUV, कंप्लीट मेटल बॉडी इलेक्ट्रिक स्कूटर बताया जा रहा है. इसे ऑफ-रोड राइड के दौरान भी कम्फर्ट देने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह एक क्रूज़ कंट्रोल सिस्टम से लैस है और वेबसाइट के अनुसार, स्कूटर को 0 से 100 प्रतिशत चार्ज करने में लगभग 2 घंटे 35 मिनट का समय लगेगा।
अर्जुन बाईक लवर्स है। अभिनेता के पास एक अद्भुत कार संग्रह भी है। कथित तौर पर उनके पास एक मासेराटी लेवांटे है, जिसकी कीमत 1.8 करोड़ रुपये है, एक ऑडी क्यू5 और एक होंडा सीआर-वी है।
वर्कफोर्स की बात करें तो अर्जुन अगली बार रोहित शेट्टी की बहुप्रतीक्षित फिल्म सिंघम अगेन में दिखाई देंगे, जिसमें अजय देवगन, दीपिका पादुकोण करीना कपूर खान, टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह और अन्य शामिल हैं।