Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. एक्स गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा को अर्जुन कपूर ने इस अंदाज में किया बर्थडे विश,बोले- मुस्कुराती रहो और हमेशा…

एक्स गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा को अर्जुन कपूर ने इस अंदाज में किया बर्थडे विश,बोले- मुस्कुराती रहो और हमेशा…

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) कभी अपनी फिटनेस तो कभी अपनी खूबसूरती तो कभी अपने डांस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। उनके बर्थडे पर आई एक खास विश ने भी फैन्स का ध्यान जम कर खींच लिया। बता दें कि बुधवार को उन्होंने अपना 52वां जन्मदिन (52nd Birthday) मनाया और, इस खास मौके पर उनके एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा बर्थडे मैसेज शेयर किया। अर्जुन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मलाइका की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की। साथ ही एक प्यारा सा मैसेज भी लिखा है। जिसे देखकर फैंस भी अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor)  के इस जेस्चर की तारीफ कर रहे हैं।

पढ़ें :- वायरल वीडियो पर भड़कीं मलाइका अरोड़ा, खेसारी लाल यादव की मौजूदगी में  स्ट्रे डॉग से कथित दुर्व्यवहार पर जताई नाराजगी

अर्जुन कपूर ने इस तरह किया बर्थडे विश

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor)  ने मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की एक प्यारी सी तस्वीर पोस्ट की है। जिसमें वो पेरिस की धूप में नहाती नजर आ रही हैं। और पीछे एफिल टॉवर की झलक दिखाई दे रही है। इस तस्वीर के साथ अर्जुन ने लिखा कि हैप्पी बर्थडे मलाइका अरोड़ा…उड़ान भरती रहो, मुस्कुराती रहो और हमेशा तलाश करती रहो। इस छोटे से नोट ने फैंस का ध्यान तुरंत खींच लिया। फैन्स अर्जुन कपूर के इस जेस्चर को देखकर कह रहे हैं कि दोनों भले ही अलग हो चुके हों, लेकिन एक दूसरे के लिए रिस्पेक्ट और अपनापन अब भी बरकरार है।

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा करीब छह साल तक  थे रिलेशनशिप में

पढ़ें :- बाथरोब में मलाइका अरोड़ा के हॉट पोज ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, लिखा- 'मैं और मेरा...'

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor)  और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) करीब छह साल तक रिलेशनशिप में थे। दोनों की केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर हमेशा चर्चा में रहती थी। हालांकि पिछले साल अर्जुन ने अपनी फिल्म सिंघम अगेन के प्रमोशन के दौरान पहली बार खुलकर बताया कि अब वो सिंगल हैं। जब एक फैन ने उनसे मलाइका के बारे में पूछा तो अर्जुन ने मुस्कुराते हुए कहा था नहीं नहीं, अब मैं सिंगल हूं। इसके बाद दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते पर कोई नेगेटिव बात नहीं की। बल्कि एक दूसरे के लिए रिस्पेक्ट बना कर रखा। फैंस भी उनके इस मैच्योर रवैये की तारीफ करते हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो मलाइका अरोड़ा हाल ही में फिल्म थम्मा के डांस नंबर पॉइजन बैबी में नजर आईं। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना भी हैं।

Advertisement