Operation Mahadev Update: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान के पास हरवान इलाके में सोमवार को सुरक्षा बलों ने एनकाउंटर में तीन आतंकवादियों ढेर कर दिया है। ऑपरेशन महादेव के नाम से सेना, जम्मू और कश्मीर पुलिस और CRPF ने मिलकर साझा कार्रवाई शुरू की थी। जिसमें तीनों आतंकियों को एनकाउंटर में मार गिराया गया। ऑपरेशन अभी भी जारी है।
पढ़ें :- स्वास्थ्य विभाग व UPMSCL के खिलाफ चल रही ईडी की जांच के चलते एसीएस अमित कुमार घोष पर गिरीगाज , योगी सरकार ने 10 आईएएस का किया तबादला
सेना की चिनार कोर ने इस घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए कहा, “तीन आतंकवादियों को भीषण गोलीबारी में मार गिराया गया है। अभियान जारी है।” अधिकारियों के हवाले से पीटीआई ने बताया कि सुरक्षा बलों ने खुफिया जानकारी के आधार पर हरवान के मुलनार इलाके में आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया था। तलाशी अभियान के दौरान दो राउंड गोलीबारी की आवाज सुनी गई।
OP MAHADEV – Update
Three terrorist have been neutralised in an intense firefight. Operation Continues.#Kashmir@adgpi@NorthernComd_IA pic.twitter.com/5LToapGKuf
— Chinar Corps
– Indian Army (@ChinarcorpsIA) July 28, 2025 पढ़ें :- हम अपनी राजनीतिक ताकत पहचान लें तो लाखों सरकारी नौकरियां सीधे निषाद-कश्यप समाज के नौजवानों के घरों में होंगी: संजय निषाद
कुछ मीडिया रिपोर्ट की मानें तो एनकाउंटर में मारे गए ये आतंकी टीआरएफ से जुड़े हुए थे। ये पहलगाम आतंकी हमले में भी शामिल थे। 22 अप्रैल को हुए हमले में 26 लोगों की हत्या कर दी गई थी। हालांकि, इसकी पुष्टि अब तक नहीं हो सकी है।