Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. सेना के जवानों का 1,200 KM साइकिल अभियान, हिमाचल में छात्रों को दिया फिटनेस का संदेश

सेना के जवानों का 1,200 KM साइकिल अभियान, हिमाचल में छात्रों को दिया फिटनेस का संदेश

By Sushil Sah 
Updated Date

हिमाचल प्रदेश। सेना के जवानों ने देश की सेवा के साथ युवाओं में फिटनेस, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हिमाचल प्रदेश के अंबाला से करीब 1,200 किलोमीटर लंबी साइकिल यात्रा शुरू की। इस यात्रा का उद्देश्य पहाड़ी क्षेत्रों की दूरी तय करने के साथ-साथ रास्ते में युवाओं और छात्रों से संवाद कर उन्हें सेना, फिटनेस और अनुशासित जीवन के प्रति जागरूक करना भी है।

पढ़ें :- देश की निचली अदालतों में 7,300 से ज्यादा जजों के पद खाली, कर्नाटक सबसे आगे

बता दें कि साइकिल यात्रा के दौरान सेना के जवान हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में पहुंचे। यहां उन्होंने स्कूल और कॉलेज के छात्रों के साथ बातचीत की और उन्हें भारतीय सेना में करियर के अवसरों, शारीरिक फिटनेस, मानसिक मजबूती और अनुशासन के महत्व के बारे में ढ़ेर सारी जानकारी दी।

युवाओं से किया संवाद

यात्रा के दौरान जवानों ने स्थानीय युवाओं और छात्रों से बातचीत की। संवाद के दौरान उन्होंने युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति लगातार मेहनत करने, फिट रहने और देश के प्रति जिम्मेदारी को समझने के लिए संदेश दिया। सेना के जवानों ने अपने अनुभव करते ​हुए युवाओं के सवालों का जवाब भी दिया।

पहाड़ी रास्तों पर साइकिल से सफर

पढ़ें :- सिवान में RJD नेता को बदमाशों ने बनाया गोली का निशाना, पंचायत से लौटते वक्त हुआ हादसा

आपको बता दें कि करीब 1,200 किलोमीटर की यह साइकिल यात्रा कई चुनौतीपूर्ण पहाड़ी रास्तों से होकर गुजर रही है। बदलते मौसम, ऊंचाई और ढलान के बीच जवान साइकिल से यात्रा कर रहे हैं। इस अभियान के तहत शारीरिक क्षमता के साथ-साथ टीमवर्क और दृढ़ संकल्प का संदेश भी दिया जा रहा है। इस यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों और विद्यार्थियों में भी सेना के जवानों को लेकर उत्साह देखने को मिला। जवानों के साथ बातचीत के दौरान युवाओं ने भी सेना की कार्यप्रणाली और सैन्य जीवन से जुड़े अनुभवों को जानने में रुचि दिखाई।

फिटनेस और राष्ट्रसेवा का संदेश

इस साइकिल यात्रा के माध्यम से सेना युवाओं को फिटनेस, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रसेवा के प्रति प्रेरित करने का प्रयास कर रही है। इस अभियान में जवानों का मुख्य उद्देश्य युवाओं के साथ सीधे संवाद के जरिए उन्हें स्वस्थ और जिम्मेदार जीवनशैली के लिए प्रोत्साहित करना है।

Advertisement