Arunachal Pradesh Flood : पर्वतीय राज्य अरुणाचल प्रदेश बारिश ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। प्रदेश के केयी पन्योर जिले में मूसलाधार बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से व्यापक क्षति हुई है। अचानक आयी प्राकृतिक आपदा से बुधवार की सुबह केयी पान्योर जिले में फ्लैश फ्लड और भूस्खलन (Landslide) की घटनाओं में एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग अब भी लापता हैं।
पढ़ें :- देश के संविधान व जनता की आवाज़ पर हमला करने वाले इन चार लोगों को सज़ा दिलाकर रहेंगे, ये मेरी गारंटी है : राहुल गांधी
बारिश की इस आपदा में 17 लोग घायल हुए हैं, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। भारी बारिश के कारण जिले के कई हिस्सों में सड़क संपर्क भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है और कई यात्री रास्तों में फंस गए हैं। लापता लोगों की तलाश की जा रही है।
इस प्राकृतिक आपदा ने क्षेत्र को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि लगभग 18 मकानों को भारी नुकसान हुआ है, जिससे कई परिवार बेघर हो गए है।
अधिकारियों के मुताबिक, केयी पान्योर जिले के याजाली सर्कल (Yazali Circle) के तहत पूसा के पास स्थित NEEPCO प्रोजेक्ट कॉलोनी (NEEPCO Project Colony) में तड़के अचानक आई बाढ़ ने सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया।