Arunachal’s Keyi Panyor Landslide : आज अरूणाचल प्रदेश में शनिवार सुबह 25 अप्रैल 2026 को वहां के जिला केयी पान्योर (Kei Panyor) में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। वहां के पोटिन क्षेत्र में खराब मौसम और मूसलाधार बारिश (Torrential Rain) के कारण भीषण भूस्खलन (Massive Landslide) हुआ जिसमें एक जूनियर इंजीनियर की जान चली गई। यह हादसा तब हुआ जब पहाड़ी से एक विशाल चट्टान टूटकर सीधे एक चलती हुई फॉर्च्यूनर कार पर आ गिरी। उस वक्त उस क्षेत्र में तेज आंधी तूफान के साथ बारिश हो रही थी।
पढ़ें :- भाजपा के प्रवक्ता सीआर केशवन ने दिया बड़ा बयान, कहा- ममता के राज में महिलाओं पर हुआ अत्याचार
देकन सोरांग के रूप में मृतक की पहचान हुई है। वे एक जूनियर इंजीनियर के पद पर ग्रामीण कार्य विभाग (RWD) में कार्यरत थे और वर्तमान में क्रा दादी जिले के पिपसोरांग (Pipsorang) में तैनात थे। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, मूसलाधार बारिश के चलते से पहाड़ी का एक विशालकाय चट्टान टूट कर सीधे सोरांग की लग्जरी एसयूवी (फॉर्च्यूनर) की छत पर गिरी और वाहन पूरी तरह मलबे के ढेर में बदल गया। उस चट्टान की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सोरांग की मौत मौके पर ही हो गई।
स्थानीय मौसम विभाग, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पहले से ही इस क्षेत्र में बहुत भारी बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी दे दी थी। लेकिन लगातार हो रही बारिश ने राहत और बचाव कार्यों में रूकावट पैदा की, हालांकि स्थानीय प्रशासन और बचाव दल इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर आ गए थे।
जिला आपदा प्रबंधन और राज्य सरकार प्राधिकरण ने यात्रियों से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में यात्रा न करें। वहां के मुख्यमंत्री पेमा खांडू (Chief Minister Pema Khandu) ने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया है और मृतक के परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं भी प्रकट की हैं।