Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Arvind Kejriwal Arrested : ईडी की गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे अरविंद केजरीवाल, ITO मेट्रो स्टेशन आज रहेगा बंद

Arvind Kejriwal Arrested : ईडी की गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे अरविंद केजरीवाल, ITO मेट्रो स्टेशन आज रहेगा बंद

By santosh singh 
Updated Date

Arvind Kejriwal Arrested : ईडी की टीम ने गुरुवार शाम को छापेमारी के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर रोक की मांग को लेकर लीगल टीम सुप्रीम कोर्ट भी पहुंची है। इस मामले में आज सुनवाई हो सकती है।

पढ़ें :- श्रद्धा दुबे मामले में अखिलेश का बड़ा बयान, बोले- ये सामान्य मामला नहीं, भाजपा सरकार को ले डूबेगा, शिवा शर्मा के परिवार को मिलना चाहिए न्याय ...

बताते  चलें कि दिल्ली हाई कोर्ट  से गिरफ्तारी पर रोक से इनकार के बाद गुरुवार देर शाम ईडी की टीम ने अरविंद केजरीवाल के घर पर पहुंची। करीब 2 घंटे की छापेमारी और पूछताछ के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री को जांच एजेंसी ने गिरफ्तार कर लिया। उधर शराब घोटाले के मामले में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर रोक की मांग को लेकर लीगल टीम सुप्रीम कोर्ट भी पहुंची है। इस मामले में आज सुनवाई हो सकती है। वहीं, ईडी अरविंद केजरीवाल को शुक्रवार को कोर्ट में पेश करके पूछताछ के लिए हिरासत की मांग करेगी।

ITO मेट्रो स्टेशन आज रहेगा बंद

दिल्ली पुलिस की सलाह पर आईटीओ मेट्रो स्टेशन आज यानी 22 मार्च 2024 को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक बंद रहेगा। प्रवर्तन निदेशालय ने कल गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार किया। जिसके बाद आज आईटीओ पर बैरिकेडिंग की गई है।

पढ़ें :- भाजपा कैबिनेट मंत्री और नेताओं के साथ पूर्व सपा सांसद डॉ एसटी हसन की वायरल फोटो पर उनका तंज, में तो पीडीए को मजबूत करने जा रहा हूँ
Advertisement