मुंबई। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और भाजपा ने चुनाव को लेकर अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इंडिया गठबंधन में शामिल पार्टियों का समर्थन आम आदमी पार्टी को मिलता जा रहा है। समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस और उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने भी आम आदमी पार्टी को समर्थन देने का एलान किया है।
पढ़ें :- Spain train accident : स्पेन में 2 high-speed trains में भीषण टक्कर, 39 लोगों की मौत , साल भर में दूसरा बड़ा हादसा
शिवसेना(UBT) नेता आदित्य ठाकरे का बयान आया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव पर कहा, अरविंद केजरीवाल ने जो दिल्ली के लिए काम किया है और दिल्ली का जो चेहरा बदला है, उसे कोई नकार नहीं सकता है। उसे तो स्वीकार करना ही चाहिए।
इसके साथ ही, आदित्य ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात पर कहा, “आज हमने मुख्यमंत्री से बातचीत और विनती की है कि जो ‘वॉटर फोर ऑल’ योजना है जिसे हम लेकर आए थे… उस पर वे वापस अमल करें… हमने पहले भी कहा है कि अच्छे कामों में हम (सत्ता पक्ष का)साथ देंगे… जनता के कामों के लिए साथ आना जरूरी है।
बता दें कि, दिल्ली में विधानसभा चुनाव एक चरण में होगा। इसके लिए पांच फरवरी को वोटिंग होगी,ज बकि 8 फरवरी को चुनाव के नतीजे आएंगे। इंडिया गठबंधन में शामिल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी यहां पर आमने सामने हैं। इसके साथ ही दोनों पार्टियों के नेता एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं।