Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अरविंद केजरीवाल का अमित शाह पर सीधा अटैक, बोले-भगवान राम के नाम पर वोट मांगने का टाइम है, लेकिन मंदिर जाने का नहीं

अरविंद केजरीवाल का अमित शाह पर सीधा अटैक, बोले-भगवान राम के नाम पर वोट मांगने का टाइम है, लेकिन मंदिर जाने का नहीं

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। राम मंदिर दान चोरी (Ram Mandir Donation Theft) को लेकर आप संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने प्रेस कांफ्रेंस कर चढ़ावा चोरों पर बड़ा हमला बोला है। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये लोग भगवान से डरते तो कभी चोरी नहीं करते। इनको डर लगता अगर तो उन्हें भगवान मानते। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि राम मंदिर प्रतिष्ठा (Ram Mandir Consecration) का आयोजन 22 जून 2024 को हुआ था, ढाई साल हो गए है यानी कि 891 दिन। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि इन ढाई साल में देश के नंबर 2 अमित शाह (Amit Shah) राम मंदिर में एक बार भी नहीं गए हैं।

पढ़ें :- सीएम योगी ने स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण का किया शुभारंभ, बोले-व्यक्ति, समाज व राष्ट्र की आधारशिला है शिक्षा

अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि मैं अमित शाह (Amit Shah) से निवेदन करूंगा कि एक बार भगवान राम के दर्शन के लिए जरूर जाएं। 121 रुपये का प्रसाद ही चढ़ा आते, लेकिन नहीं गए। शायद उन्हें चिंता ही नहीं है। टिप ऑफ आइसबर्ग है ये। उन्होंने कहा कि अभी और चोरी आनी बाकी है। इन्होंने सनातन को केवल पैसे और सत्ता के लिए इस्तेमाल किया। आम आदमी पार्टी ही सनातन के लिए काम कर रही है। सबसे पहले मैंने नेट पर चेक किया, पत्रकारों से कन्फ़र्म किया। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि उनकी टाइमलाइन पर देखा वो राम मंदिर नहीं गए। 891 दिन में 42 बार राम मंदिर का जिक्र और इनसे अधिक बार राम के नाम पर वोट मांगे हैं। भगवान के नाम पर वोट मांगने का टाइम है लेकिन जाने का नहीं।

पढ़ें :- त्रिशूल भारतीय रक्षा संग्रहालय का सीएम योगी ने किया उद्घाटन, बोले- ये संग्रहालय सेना के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का बनेगा सशक्त माध्यम
पढ़ें :- सुशासन और समावेशी विकास के साथ प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा 'नया रामपुर': सीएम योगी

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं पांच सवाल अमित शाह जी से पूछना चाहूंगा?

राम मंदिर क्यों नहीं गए? क्या भगवान राम के दर्शन करने का मन नहीं करता? क्या राम मंदिर जाने का मन नहीं करता? क्या आपको राम की जरूरत है? क्या आप राम जी को भगवान मानते हैं?

पढ़ें :- Ram Mandir Donation Theft : भावुक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, बोले-माता जानकी का रावण ने हरण किया तो उसका सर्वनाश हुआ, रामलला चोरों को ऐसा महादंड देंगे

दिखावटी एसआईटी और फर्जी एफआईआर है, अगर आप चंदा चोरों को दंड दिलवाना चाहते हैं तो सरकार बदलनी पड़ेगी

वहीं एसआईटी जांच को लेकर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह एक दिखावटी एसआईटी और फर्जी एफआईआर है। असली दोषियों को बचाया जा रहा है। उन्हें क्यों बचाया जा रहा है? अरविंद केजरीवाल ने यह भी घोषणा की कि एसआईटी की जांच को लेकर वह कल एक और प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। केजरीवाल ने कहा कि हर राम भक्त को आज यह सोचना चाहिए कि अगर आप चंदा चोरों को दंड दिलवाना चाहते हैं। तो सरकार बदलनी पड़ेगी। नई सरकार की आकर दंड देगी। मौजूद केंद्र और यूपी की सरकार इन्हें कभी दंड नहीं देगी। क्योंकि ये सब मिले हुए हैं।

Advertisement