Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. आशा भोसले की 93वीं जयंती पर आखिरी गाना ‘ऐ मेरी जिंदगी, तू छुपी है कहां’ रिलीज, किस फिल्म में सुनाई देगा?

आशा भोसले की 93वीं जयंती पर आखिरी गाना ‘ऐ मेरी जिंदगी, तू छुपी है कहां’ रिलीज, किस फिल्म में सुनाई देगा?

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। दिवंगत और दिग्गज गायिका आशा भोसले (Asha Bhosle) की 93वीं जयंती (93rd birthday) पर उनका आखिरी गाना ‘ऐ मेरी जिंदगी, तू छुपी है कहां’ (Ae Meri Zindagi, Tu Chhupi Hai Kahan) रिलीज किया गया। मंगलवार को यह गाना मुंबई में लॉन्च किया गया। जानिए यह किस फिल्म का हिस्सा बना है? मंगलवार को आशा भोसले (Asha Bhosle) की जयंती के खास मौके पर उनका आखिरी गीत रिलीज किया गया। यह गाना एक फीचर फिल्म का हिस्सा है। मुंबई में फिल्म के म्यूजिक लॉन्च इवेंट पर इस गाने को रिलीज किया गया। इसके साथ ही ताई का एक बीटीएस वीडियो भी जारी किया गया।

पढ़ें :- ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर ने गायिका आशा भोसले को दिल से दी श्रद्धांजलि, दोनों ने 2006 में एक साथ गाया था गाना

किस फिल्म का हिस्सा है यह गाना?

आशा ताई का गाना ‘ऐ मेरी जिंदगी, तू छुपी है कहां’ एक फीचर फिल्म के एल्बम का हिस्सा है। इस फिल्म का नाम ‘ओम का हरि’ है। फिल्म का म्यूजिक लॉन्च मंगलवार को मुंबई में हुआ। इस दौरान फिल्म की पूरी यूनिट ने आशा ताई को श्रद्धांजलि अर्पित की। मेकर्स ने बताया कि आशा भोसले ने साल 2023 में किसी फिल्म के लिए आखिरी बार यही गाना रिकॉर्ड किया था। उस समय आशा ताई की उम्र करीब 90 वर्ष थी।

रिकॉर्डिंग का वीडियो भी साझा किया

पढ़ें :- अभी न जाओ छोड़ कर कि दिल अभी भरा नहीं..., सितारों की दुनिया में चली गईं गीतों की आशा

2023 में जब आशा ताई इस गाने की रिकॉर्डिंग कर रही थीं, तब मेकर्स ने इसका एक बीटीएस वीडियो भी शूट किया था। अब म्यूजिक लॉन्च इवेंट के दौरान मौजूद लोगों को मेकर्स ने यह दिखाया। इस बीटीएस वीडियो में ताई गाने की तारीफ कर रहीं है।

गाने को लेकर क्या बोली थीं आशा ताई?

इस बीटीएस वीडियो में आशा ताई ने गाने के बारे में कहा, ‘इन्होंने (निर्देशक ने) मुझे फोन करके कहा कि ये गाना है मैं भेज रहा हूं। मैंने गाना सुनते ही हां कर दी। कुछ नहीं पूछा.. मुझे गाना ही इतना अच्छा लगा। मैं हर समय यही गाना गाती रहती हूं। मुझे नहीं पता था कि यह मुझे यह इतना अच्छा लगेगा।’

कब रिलीज होगी फिल्म ‘ओम का हरि’ ?

फिल्म ‘ओम का हरि’ में रघुबीर यादव, सोनी राजदान, अंशुमन झा और आयशा कपूर अहम किरदार में नजर आएंगे। फिल्म के म्यूजिक लॉन्च इवेंट पर इसकी पूरी कास्ट मौजूद थी। दिवंगत आशा भोसले के अलावा इस फिल्म के म्यूजिक एल्बम में दिवंगत दिग्गज गायक किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने भी अपनी आवाज दी है। फिल्म में परेश पाहुजा के गीत भी शामिल हैं। इसके अलावा मुख्य अभिनेता रघुबीर यादव ने भी दो गीत गाए हैं। मुंबई में हुए म्यूजिक लॉन्च इवेंट के दौरान कलाकारों ने इन दोनों गीतों को लाइव दर्शकों के सामने भी प्रस्तुत किया।

पढ़ें :- मशहूर गायिका आशा भोसले कार्डियक अरेस्ट के बाद ICU में भर्ती, PM मोदी ने सिंगर के स्वास्थ्य पर जतायी चिंता

बता दें, फिल्म ‘ओम का हरि’ की कहानी हरि प्रसाद नाम के एक बुजुर्ग व्यक्ति की है जिसे लगता है कि अब उसके जीवन के कुछ दिन ही शेष हैं। इसके बाद वह बेटे के साथ वाराणसी की यात्रा पर निकलता है। फिल्म 18 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज होगी।

Advertisement