Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. Asha Tai Voice of Versatility : तमाम उम्र का हिसाब मांगती है ज़िन्दगी, आशा ताई की आखिरी इच्छा सुन भावुक हुए फैंस

Asha Tai Voice of Versatility : तमाम उम्र का हिसाब मांगती है ज़िन्दगी, आशा ताई की आखिरी इच्छा सुन भावुक हुए फैंस

By अनूप कुमार 
Updated Date

Asha Tai Voice of Versatility :  संगीत की दुनिया की दिग्गज हस्ती आशा भोसले के सुर सीमाओं को पार कर अमर हो चुके है। संगीत की दुनिया उनकी आवाज को जब -जब सुनेगी तब -तब भावनाओं के उच्च स्तर पर आशा ताई को याद करेगी। आशा भोसले हिंदी सिनेमा की एक ऐसी गायिका थीं, जिन्होंने संगीत को ही अपनी दुनिया बना लिया था। उन्होंने दशकों तक म्यूजिक इंडस्ट्री (Music Industry) में राज किया।

पढ़ें :- आशा ताई भावपूर्ण विदाई : सीमाओं को पार कर अमर हो गए स्वर, सुर को भावनाओं के उच्च स्तर तक पहुंचाया

ताई की आखिरी इच्छा भी संगीत से ही जुड़ी हुई है। अपनी मधुर गायकी से लोगों के दिलों में बसने वाली आशा ताई अब इस दुनिया से विदा हो गईं है।  कई दशकों तक उन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री (Music Industry) में राज किया है। दुनियाभर के लोग उनकी गायकी के मुरीद हैं।

जब आशा भोसले ने बताई आखिरी इच्छा
आशा भोसले के निधन के बाद अब उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जब उन्होंने अपनी आखिरी इच्छा बताई थी। दरअसल, करीब एक साल पहले आशा भोसले एक्ट्रेस अमृता राव और आरजे अनमोल के पॉडकास्ट में गेस्ट के तौर पर पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने बताया था कि वो अपनी जिंदगी के आखिरी पल गाते हुए बिताना चाहती हैं, क्योंकि उनके लिए संगीत ही सबसे अहम है।

आशा भोसले ने कहा था
मेरी खुद की इच्छा यही है कि मैं गाते-गाते ही चली जाऊं। गाना ही मेरी लाइफ है। मैंने 3 साल की उम्र से बाबा का सिखाया हुआ क्लासिकल गाया है। पूरी जिंदगी इसी में चली गई। फिल्म लाइन में 80-82 साल हो गए हैं, अभी ये इच्छा है कि गाते-गाते मेरा दम निकले। मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात से होगी कि मैं गाते-गाते जाऊं।

इमोशनल हुए फैंस
आशा भोसले का ये पुराना वीडियो अब वायरल हो रहा है। उनका वीडियो देख तमाम फैंस इमोशनल होते नजर आए। फैंस उन्हें नम आंखों से याद कर रहे हैं। आशा भोसले भले ही अब हमारे बीच नहीं रहीं, मगर अपने गानों के जरिए वो फैंस के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगी। उनका जाना हिंदी सिनेमा के लिए किसी अंधेरे से कम नहीं है।

बता दें कि आशा भोसले का निधन 12 अप्रैल को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ है। आज 13 अप्रैल को शाम 4 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

रिपोर्ट: कौशिकी गुप्ता

 

 

 

Advertisement