Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Asia Cup 2022 India-Sri Lanka Live: भारत को लगा एक और बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या भी लौटे पवेलियन

Asia Cup 2022 India-Sri Lanka Live: भारत को लगा एक और बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या भी लौटे पवेलियन

By शिव मौर्या 
Updated Date

Asia Cup 2022 India-Sri Lanka Live:  भारत और श्रीलंका के बीच भिड़ंत चल रही है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। वहीं, टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने आई। टीम इंडिया की पारी शुरूआत में ही लड़खड़ा गई। केएल राहुल के आउट होने के बाद विराट कोहली बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।

पढ़ें :- T20 WC टीम में जगह न मिलने पर दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज का छलका दर्द, कह दी ये बड़ी बात

इसके बाद रोहित और सूर्यकुमार यादव ने पारी को संभाला। सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा ने 97 रनों की अच्छी साझेदारी की। हालांकि, रोहित शर्मा बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में कैच आउट हो गए। रोहित शर्मा ने 41 गेंदों पर 72 रन बनाए। वहीं, अब हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव ने पारी को संभाली। लेकिन सूर्यकुमार यादव भी अब पवेलियन लौट गए हैं।

भारत की प्लेइंग इलेवनः
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवनः
पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चरिथ असलंका, दानुष्का गुणातिलाका, भानुका राजपक्षा, दासून शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महेश तीक्ष्णा, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका।

पढ़ें :- हार्दिक पांड्या ने खत्म की रोहित शर्मा की ये बड़ी टेंशन; अब सुकून से भरेंगे टी20 वर्ल्ड कप के लिए उड़ान
Advertisement