Asian Para Games 2026 : एथलीट अशोक मलिक ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत को पहला पैरा पावरलिफ्टिंग मेडल दिलाया है। उन्होंने एशियन पैरा गेम्स 2026 में पुरुषों की 65kg कैटेगरी में 192kg की बेस्ट लिफ्ट के साथ सिल्वर मेडल जीता है। उन्होंने 187kg और 192kg का वजन सफलतापूर्वक उठाया, लेकिन 201kg का अपना आखिरी प्रयास पूरा नहीं कर सके।
पढ़ें :- उत्तर प्रदेश की बेटी 'प्राची' ने रचा इतिहास, एशियन पैरा गेम्स 2026 में जीता कांस्य पदक
जापान के आइची (Aichi) और नागोया (Nagoya) शहरों आयोजित एशियन पैरा गेम्स 2026 में एथलीट अशोक ने मंगलवार को 192 kg की बेहतरीन लिफ्ट के साथ सिल्वर मेडल जीता और भारत के पदकों की संख्या में एक और मेडल जोड़ दिया। 2022 में ब्रॉन्ज से लेकर 2026 में सिल्वर तक, अशोक ने अपनी पिछली सर्वश्रेष्ठ 192 kg की लिफ्ट की बराबरी करते हुए पोडियम पर अपनी स्थिति और बेहतर की है।
एशियन पैरा गेम्स 2026 में उनका सफर एक शानदार जीत के साथ खत्म हुआ, जिससे उन्होंने भारत के लिए एक बेहतरीन सिल्वर मेडल हासिल किया। इससे पहले मनीष नरवाल ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में सिल्वर मेडल जीता और LA 2028 पैरालंपिक के लिए कोटा हासिल किया। उन्होंने पुरुषों की 10m एयर राइफल SH1 फाइनल में 233.7 का स्कोर किया। वे दक्षिण कोरिया के खिलाड़ी के पीछे रहे, जिन्होंने गेम्स रिकॉर्ड (241.3) बनाते हुए गोल्ड मेडल जीता।