भारतीय खिलाड़ियों ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का गौरव बढ़ाया। पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी नितेश कुमार ने पुरुषों के सिंगल्स SL3 फाइनल में स्वर्ण पदक (Gold medal) जीतकर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। भारत के ही दिग्गज खिलाड़ी प्रमोद भगत से उनका मुकाबला फाइनल में हुआ, जिन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
नई दिल्ली। भारतीय खिलाड़ियों ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का गौरव बढ़ाया। पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी नितेश कुमार ने पुरुषों के सिंगल्स SL3 फाइनल में स्वर्ण पदक (Gold medal) जीतकर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। भारत के ही दिग्गज खिलाड़ी प्रमोद भगत से उनका मुकाबला फाइनल में हुआ, जिन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
फाइनल में नितेश कुमार का शानदार प्रदर्शन
बता दें कि जापान के आइची-नागोया में आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल में नितेश कुमार और प्रमोद भगत आमने-सामने थे। इस मुकाबले में नितेश ने बेहतरीन खेल दिखाया। उन्होंने पहला गेम 21-18 से जीता, जबकि दूसरे गेम में 21-16 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। नितेश कुमार ने इस जीत के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि प्रमोद भगत ने रजत पदक (silver medal) जीतकर भारत की पदक संख्या में बढ़ोतरी किया। इस तरह इस मुकाबले में दोनों पदक भारतीय खिलाड़ियों के नाम रहे।
भारत ने तोड़ा अपना पिछला रिकॉर्ड
एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत ने कुल 114 पदक जीते। भारतीय दल के खाते में 30 स्वर्ण, 35 रजत और 49 कांस्य पदक आए। इस प्रदर्शन के साथ भारत ने 2023 में हांगझू में आयोजित एशियन पैरा गेम्स में जीते गए 108 पदकों के अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।
आपको बता दें कि इस बार पदक तालिका में भारत ने चौथा स्थान हासिल किया। भारतीय पैरा-स्पोर्ट्स के लिए खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
भारतीय पैरा-बैडमिंटन के लिए बड़ी उपलब्धि
नितेश कुमार का स्वर्ण पदक और प्रमोद भगत का रजत पदक भारतीय पैरा-बैडमिंटन की मजबूती को दर्शाता है। दोनों खिलाड़ियों ने फाइनल में अपने प्रदर्शन से देश को गौरवान्वित किया। साथ ही एशियन पैरा गेम्स में भारत का कुल 114 पदकों तक पहुंचना भी देश के पैरा खिलाड़ियों की मेहनत, लगन और खेल क्षमता को उजागर करता है।