1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. एशियन पैरा गेम्स 2026: भारत ने पार किया 100 मेडल का आंकड़ा, संदीप और हनेय ने वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड

एशियन पैरा गेम्स 2026: भारत ने पार किया 100 मेडल का आंकड़ा, संदीप और हनेय ने वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड

भारतीय पैरा एथलीट्स ने जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन पैरा गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 पदकों का आंकड़ा पार कर लिया है। 23 अक्टूबर यानी आज एथलेटिक्स में संदीप और हनेय के रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन के साथ भारत ने यह उपलब्धि हासिल की। भारतीय खिलाड़ियों ने इसके अलावा बैडमिंटन और पैरा तीरंदाजी में भी गोल्ड मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाया।

By Sushil Sah 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय पैरा एथलीट्स ने जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन पैरा गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 पदकों का आंकड़ा पार कर लिया है। 23 अक्टूबर यानी आज एथलेटिक्स में संदीप और हनेय के रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन के साथ भारत ने यह उपलब्धि हासिल की। भारतीय खिलाड़ियों ने इसके अलावा बैडमिंटन और पैरा तीरंदाजी में भी गोल्ड मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाया।

पढ़ें :- एशियन पैरा गेम्स में भारत का ऐतिहासिक क्लीन स्वीप! शॉट पुट में गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज पर कब्जा

संदीप ने 400 मीटर रेस में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारतीय पैरा एथलीट संदीप ने पुरुषों की 400 मीटर T64 स्पर्धा में 52.28 सेकंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने T44 वर्ग का विश्व रिकॉर्ड बनाया। बता दें कि इसी रेस में भारत के अजय कुमार ने 53.61 सेकंड के समय के साथ कांस्य पदक जीता। भारत ने इस तरह से एक ही स्पर्धा में दो पदक हासिल किए।

भाला फेंक में हनेय का गोल्डन प्रदर्शन

भारत को पुरुषों की F37/38 भाला फेंक स्पर्धा में दूसरा बड़ा गोल्ड मिला। भारतीय खिलाड़ी हनेय ने 60.49 मीटर दूर भाला फेंककर स्वर्ण पदक जीता। इस प्रदर्शन को भी विश्व रिकॉर्ड बताया गया है। उनके शानदार थ्रो ने भारत की पदक संख्या को 100 के पार पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पढ़ें :- Asian Para Games 2026 :  भारतीय फर्राटा धाविका सिमरन शर्मा ने गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया, हासिल की स्वर्णिम सफलता

बैडमिंटन में नितेश और नवीन ने दिलाए गोल्ड

यदि बैडमिंटन की बात करें तो इसके पुरुष एकल SL3 फाइनल में नितेश कुमार ने हमवतन प्रमोद भगत को 21–18 और 21–16 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। वहीं प्रमोद भगत को रजत पदक मिला। साथ ही पुरुष एकल SL4 फाइनल में नवीन शिवकुमार ने इंडोनेशिया के फ्रेडी सेटियावान को 21–9 और 21–17 से हराकर भारत के लिए एक और गोल्ड मेडल जीता।

पैरा तीरंदाजी में भी भारत को स्वर्ण

हरविंदर सिंह और विजय सुंडी की भारतीय जोड़ी ने पुरुषों के रिकर्व टीम इवेंट में चीन को 5–1 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस जीत ने प्रतियोगिता में भारत के शानदार प्रदर्शन को और भी मजबूत किया।

भारत की मेडल टैली और पिछला रिकॉर्ड

पढ़ें :- उत्तर प्रदेश की बेटी 'प्राची' ने रचा इतिहास, एशियन पैरा गेम्स 2026 में जीता कांस्य पदक

23 अक्टूबर यानी आज सुबह जारी रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने 100 पदकों का आंकड़ा पार कर लिया था और पदक तालिका में चौथे स्थान पर था। उस समय की रिपोर्ट में भारत के खाते में 25 गोल्ड, 32 सिल्वर और 43 ब्रॉन्ज यानी कुल 100 पदक दर्ज थे। इसके बाद पदकों की संख्या में और भी बढ़ोतरी हुई। आपको बता दें कि​ हांगझोऊ में आयोजित पिछले एशियन पैरा गेम्स में भारत ने कुल 111 पदक जीते थे। ऐसे में भारतीय टीम के सामने इस प्रदर्शन को पीछे छोड़ने की चुनौती है।

कुल मिलाकर, एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत की पदक मुहिम को संदीप और हनेय के विश्व रिकॉर्ड, बैडमिंटन में दो गोल्ड और तीरंदाजी की जीत ने नई गति दी है। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी है कि भारतीय खिलाड़ी प्रतियोगिता के अंत तक कितने पदक अपने नाम कर पाते हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...