Asian Para Games 2026: भारतीय पैरा-एथलीट प्रमोद (Parmod) ने एशियन पैरा गेम्स 2026 मेंशानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की 1500 मीटर T46 स्पर्धा में रजत पदक (silver medal) अपने नाम किया। उन्होंने 4 मिनट 9.65 सेकंड का समय दर्ज किया और पिछले संस्करण में जीते अपने रजत पदक को वैसे ही बरकरार रखा।

क्या है पूरा मामला?
जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन पैरा गेम्स के पांचवें दिन, 23 अक्टूबर 2026 को 26 वर्षीय प्रमोद बिजारणिया ने पुरुषों की 1500 मीटर T46 स्पर्धा में यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने रेस 4 मिनट 9.65 सेकंड में पूरी की। बता दें कि इस स्पर्धा में श्रीलंका के पी. वहुमपुरागे ने 4:03.25 के गेम्स रिकॉर्ड समय के साथ गोल्ड मेडल (Gold Medal) हासिल किया। वहीं फिलीपींस के किंग जेम्स रेयेस ने 4:13.81 सेकंड के साथ कांस्य पदक (Bronze medal) हासिल किया।
प्रमोद ने अपनी सफलता का श्रेय पिता राममूर्ति, मां भारता देवी और परिवार के अन्य सदस्यों को दिया। उनकी पत्नी अरुणा सैनी भी एथलीट रह चुकी हैं और उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए मार्गदर्शन देती हैं। प्रमोद के अनुसार, परिवार के सहयोग ने उन्हें लगातार आगे बढ़ने की ताकत दी है। आपको बता दे कि प्रमोद ने 2022 हांगझोऊ एशियन पैरा गेम्स में भी इसी स्पर्धा में सिल्वर मेडल (silver medal) जीता था। इस बार दोबारा रजत पदक (silver medal) जीतकर उन्होंने अपनी निरंतरता साबित की।