Assam Election 2026 : असम की चुनावी जंग सोमवार (4 मई, 2026) को वोटों की गिनती के साथ अपने अंतिम चरण में पहुँच गई है। भारत निर्वाचन आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) 70 से अधिक सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
पढ़ें :- असम में फिर होगी हिमंता सरकार, विधायक दल की बैठक में नाम पर लगी मुहर, 12 मई को होगा शपथ ग्रहण समारोह
हिमंत बिस्वा सरमा आगे
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा जालुकबारी सीट पर 5989 वोटों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार विदिशा नेगी 1010 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
असम विधानसभा चुनाव 2026 के रुझानों में विपक्ष के कई बड़े नेता अपनी-अपनी सीटों पर पीछे चल रहे हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक नेता प्रतिपक्ष देवव्रत सैकिया, अखिल गोगोई, लुरिनज्योति गोगोई, जगदीश भुयन और राजेन गोहेन पीछे चल रहे हैं। सिबसागर सीट से अपनी सीट बचाने की कोशिश कर रहे अखिल गोगोई पहले राउंड के बाद पीछे हैं। वहीं एजेपी अध्यक्ष लुरिनज्योति गोगोई भी बीजेपी उम्मीदवार से पिछड़ रहे हैं। बीजेपी छोड़कर एजेपी में शामिल हुए राजेन गोहाईं भी बीजेपी के जीतू गोस्वामी से पीछे चल रहे हैं।
126 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती सोमवार को शुरू हुई, जिससे यह तय होगा कि क्या सत्ताधारी NDA लगातार तीसरी बार सत्ता में बना रहेगा या कांग्रेस के नेतृत्व वाला विपक्षी गठबंधन सत्ता पर कब्ज़ा कर लेगा।
उम्मीदवारों में 59 महिलाएं हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सभी 35 जिलों के 40 मतगणना केंद्रों पर मतगणना जारी है।
पढ़ें :- हिमंता सरमा देश के सबसे भ्रष्ट और सांप्रदायिक मुख्यमंत्री, असम की जनता उनके भ्रष्टाचार को कभी माफ नहीं करेगी, सज़ा तय है : राहुल गांधी
एनडीए- बीजेपी, असम गण परिषद (AGP) और युनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (UPPL)।
यूपीए (INDI गठबंधन)- कांग्रेस, राइजोर दल, असम जातीय परिषद (AJP), सीपीआईएम (CPI-M), सीपीआईएमएल (CPIML), आल पार्टी हिल लीडर्स कांफ्रेंस (APHLC)।
अन्य- एआईयूडीएफ और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BOPF).