Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Assembly By-Election Result: सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी; जानिए रुझानों में कौन आगे

Assembly By-Election Result: सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी; जानिए रुझानों में कौन आगे

By Abhimanyu 
Updated Date

Assembly By-Election Result: आज शनिवार सुबह से देश के सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। यह सभी सीटें लोकसभा चुनाव में विधायकों के जीत हासिल करने व उनके निधन के बाद खाली हुई थीं। वहीं, 10 जुलाई को सभी 13 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग हुई थी।

पढ़ें :- BJP अगर ये सोच रही है कि वो सपा के ‘छात्र सभा’ के युवाओं को छात्रों के बीच जागरूकता अभियान चलाने से रोक लेगी तो ये उसकी ग़लतफ़हमी है: अखिलेश यादव

सात राज्यों की जिन 13 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग हुई थी, उनमें बिहार की रुपौली, पश्चिम बंगाल की रायगंज, रानाघाट दक्षिण, बागदा और मानिकतला, तमिलनाडु की विक्रवंडी, मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा, उत्तराखंड की बद्रीनाथ और मंगलौर, पंजाब की जालंधर पश्चिम और हिमाचल प्रदेश की देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ विधानसभा सीट शामिल है।

सुबह 10 बजे तक रुझानों में कौन आगे 

रुपौली (बिहार) : जनता दल (यूनाइटेड) के कलाधर प्रसाद मंडल 2433 वोटो से आगे चल रहे हैं।

रायगंज (पश्चिम बंगाल) : टीएमसी के कृष्णा कल्याणी 10146 वोटो से आगे चल रहे हैं।

पढ़ें :- एप्पल कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी हत्याकांड में आया कोर्ट का फैसला, सिपाही प्रशांत चौधरी दोषी करार

रानाघाट दक्षिण (पश्चिम बंगाल) : टीएमसी के मुकुट मणि अधिकारी 498 वोटो से आगे चल रहे हैं।

बागदा (पश्चिम बंगाल) : टीएमसी की मधुपर्णा ठाकुर 2304 वोटो से आगे चल रही हैं।

मानिकतला (पश्चिम बंगाल) : टीएमसी की सुप्ती पांडे 4846 वोटो से आगे चल रही हैं।

विक्रवंडी (तमिलनाडु) : डीएमके के शिवाशनमुगम. ए  2670 वोटो से आगे चल रहे हैं।

अमरवाड़ा (मध्य प्रदेश ) : भाजपा के कमलेश प्रताप शाह  2939 वोटो से आगे चल रहे हैं।

पढ़ें :- UPPSC Result 2025 : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल

बद्रीनाथ (उत्तराखंड) : कांग्रेस के लखपत सिंह बुटोला 665 वोटो से आगे चल रहे हैं।

मंगलौर (उत्तराखंड) : कांग्रेस के काजी मोहम्मद निजामुद्दीन 1600 वोटो से आगे चल रहे हैं।

जालंधर पश्चिम (पंजाब) : आम आदमी पार्टी के मोहिंदर भगत 15188 वोटो से आगे चल रहे हैं।

देहरा (हिमाचल प्रदेश) : कांग्रेस की कमलेश ठाकुर 636 वोटो से आगे चल रही हैं।

हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश) : कांग्रेस के डॉ. पुष्पिंदर वर्मा 1704 वोटो से आगे चल रहे हैं।

नालागढ़ (हिमाचल प्रदेश) : कांग्रेस के हरदीप सिंह बावा 646 वोटो से आगे चल रहे हैं।

पढ़ें :- पीएम मोदी के जन्मदिन पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अंग दानकर पेश की अनूठी मिसाल, मरणोपरांत भी धड़केगा दिल
Advertisement