नई दिल्ली। हाल ही में चार राज्यों में पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनावों की मतगणना सोमवार को संपन्न हुई। इस उपचुनाव नतीजों में BJP को केवल एक सीट पर जीत मिली, जबकि AAP दो, कांग्रेस, और TMC ने एक सीट जीतकर शानदार प्रदर्शन किया है।
पढ़ें :- PM मोदी की क्लीन चिट की वजह से ही लद्दाख से लेकर अरुणाचल तक चीन दुस्साहस दिखा रहा : पवन खेड़ा
गुजरात:
कडी (SC): भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जीत हासिल की। गुजरात उपचुनाव में कड़ी सीट पर बीजेपी प्रत्याशी राजेंद्र छाबड़ा ने 38 हजार से ज्यादा मतों से जीत हासिल कर ली है।
विसावदर: आम आदमी पार्टी (AAP) ने जीत दर्ज की। बीजेपी विसावदर का किला भेदने में नाकाम रही है। विसावदर सीट पर AAP प्रत्याशी गोपाल इटालिया ने 17 हजार से ज्यादा मतों के अंतर से जीत को अपने नाम कर लिया है।
पंजाब:
लुधियाना पश्चिम: AAP ने जीत हासिल की।
केरल:
नीलांबुर: कांग्रेस ने जीत दर्ज की। केरल के नीलांबुर उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार आर्यदान शौकत ने सीपीआईएस के एम स्वराज को 11077 वोटों के अंतर से हरा दिया है। इस सीट पर टीएमसी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार पीवी अनवर को 19,946 वोट मिले हैं।
पढ़ें :- मुंबई में बम की धमकी से हड़कंप! दिलजीत दोसांझ, अमिताभ बच्चन और मुंबई की मेयर निशाने पर
पश्चिम बंगाल:
कालीगंज: तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने जीत हासिल की। पश्चिम बंगाल उपचुनाव में कालीगंज सीट पर टीएससी की उम्मीदवार अलीफा अहमद ने अपने प्रतिद्वंदी और बीजेपी प्रत्याशी आशीष घोष को भारी मतों के अंतर से हरा दिया है। पार्टी की जीत के बाद सीएम ममता बनर्जी ने कालीगंज के लोगों का आभार व्यक्त किया है।
पंजाब में आप को जीत मिलने पर अरविंद केजरीवाल के राज्यसभा सांसद बनने का रास्ता साफ
चार राज्यों की सभी पांच सीटों पर 19 जून को मतदान हुआ था। हालांकि, गुजरात की कुछ जगहों पर परेशानी के बाद चुनाव आयोग ने दोबारा मतदान कराने के आदेश दिए थे। दोबारा मतदान 21 जून को हुआ। उपचुनाव के नतीजों का किसी भी राज्य की सत्ता पर असर नहीं होगा, लेकिन पंजाब में आम आदमी पार्टी को जीत मिलने पर आप को एक राज्यसभा सांसद मिलने का रास्ता साफ हो जाएगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि पंजाब में आप को जीत मिलने पर अरविंद केजरीवाल राज्यसभा जा सकते हैं।
पढ़ें :- Driving License Rules Changes : भारत के लोगों और विदेशी नागरिकों के लिए होंगे अलग-अलग रंग वाले ड्राइविंग लाइसेंस, नियमों में कई बड़े बदलावों की तैयारी