Assembly By-Election Voting: आज बुधवार यानी 10 जुलाई सुबह से देश के सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। उपचुनाव की अधिसूचना 14 जून को जारी की गई थी और इस चुनाव में हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुखू की पत्नी कमलेश ठाकुर समेत कई दिग्गज और नए चेहरे मैदान में हैं। वहीं, सभी 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के वोटो की गिनती 13 जुलाई को होगी।
पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज
दरअसल, जिन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं, उनमें से कुछ सीटें कई विधायकों का लोकसभा चुनाव लड़ने और जीत के बाद उन्होंने विधायकी से इस्तीफा देने के बाद खाली हुई हैं, जबकि कुछ सीटें विधायकों के निधन के बाद भी खाली हुई हैं। सात राज्यों की जिन 13 विधानसभा सीटों पर मातदान किया जा रहा है उनमें बिहार की रुपौली, पश्चिम बंगाल की रायगंज, रानाघाट दक्षिण, बागदा और मानिकतला, तमिलनाडु की विक्रवंडी, मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा, उत्तराखंड की बद्रीनाथ और मंगलौर, पंजाब की जालंधर पश्चिम और हिमाचल प्रदेश की देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ विधानसभा सीट शामिल है।