Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Assembly elections: महाराष्ट्र में दोपहर एक बजे तक 32.18 और झारखंड में 47.92 फीसदी हुआ मतदान

Assembly elections: महाराष्ट्र में दोपहर एक बजे तक 32.18 और झारखंड में 47.92 फीसदी हुआ मतदान

By शिव मौर्या 
Updated Date

Assembly elections: महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। दोपहर एक बजे तक झारखंड में दूसरे चरण के लिए 47.92% मतदान दर्ज़ किया गया है। वहीं, महाराष्ट्र में दोपहर 1 बजे तक 32.18% मतदान दर्ज़ किया गया।

पढ़ें :- UPA सरकार में बजट का 4.6 प्रतिशत शिक्षा में जाता था, जिसे भाजपा सरकार में 2.6 प्रतिशत कर दिया गया: राहुल गांधी

महाराष्ट्र में वोटिंग की रफ्तार धीमी
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए दोपहर एक बजे तक वोटिंग काफी कम हुई है। दोपहर 1 बजे तक यहां सिर्फ 32.18 फीसदी मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा गढ़चिरौली में 50.89 फीसदी मतदान हुआ। दूसरी तरफ वोटिंग में मुंबई सिटी काफी पीछे रहा। यहां अब तक 27.73 फीसदी वोटिंग हुई।

झारखंड में एक बजे तक 47.92 फीसदी मतदान
झारखंड में दोपहर एक बजे तक 47.92 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इस दौरान सबसे ज्यादा मतदान पाकुड़ में 53.83 फीसदी और सबसे कम धनबाद में 43.16 फीसदी रिकॉर्ड किया गया।

Advertisement