Assembly Elections: उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि, इन पांच राज्यों में इसी साल नंवबर या दिसंबर में चुनाव हो सकते हैं। दरअसल, अगले साल फरवरी में प्रस्तावित जनगणना के दूसरे चरण में किसी प्रकार की बाधा नहीं आने देने के लिए इस पर विचार जारी है।
पढ़ें :- यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में कितनी सीटों पर लड़ेगी आप? सवाल पर संजय सिंह बोले- ये आलाकमान तय करेंगे
इसको देखते हुए भाजपा नेतृत्व ने इसको लेकर सभी राज्य की इकाईयों को अगाह किया है। साथ ही, चुनाव की तैयारियों के निर्देश दिए हैं। दरअसल, इन राज्यों में फरवरी-मार्च में चुनाव प्रस्तावित है। मुश्किल ये है कि, इस दौरान जनगणना का दूसरा चरण शुरू होगा और 9 फरवरी से 28 फरवरी तक चलेगा। ऐसे में सभी कर्मचारी जनगणना के इस काम में लगे रहेंगे। ऐसे में चुनाव कराने में कई दिक्कते आ सकती हैं।
कहा जा रहा है कि, अगर नवंबर—दिसंबर में इन राज्यों में विधानसभा के चुनाव होते हैं तो मतदाता सूची बाधा नहीं बनेगी। वह इसलिए कि इन राज्यों में एसआईआर की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जरूरत पड़ने पर जनवरी में तैयार होने वाली अंतिम मतदाता सूची को तय समय से तीन महीने पहले ही अंतिम रूप दिया जा सकता है।
वहीं, पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर विपक्षी दलों के बीच भी हलचल मची है। विपक्षी दल के नेता चुनाव को लेकर तैयारी कर रहे हैं। यूपी में सपा प्रमुख अखिलेश यादव लगातार जिलों में दौरा कर रहे हैं और चुनावी तैयारियों पर मंथन कर रहे हैं। इसके साथ ही, कांग्रेस भी तैयारी में जुट गयी है। दरअसल, यूपी विधानसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस गठबंधन करके चुनाव लड़ेगी।
पढ़ें :- Lakhimpur Kheri News : तेज रफ्तार का कहर, ट्रांसफार्मर से टकराई कार 3 की मौत 3 घायल