Astro Moonga Mala : जीवन में सुख-समृद्धि की कामना हर व्यक्ति करता है। ईश्वर की कृपा पाने के लिए हर प्रकार के प्रयास करता रहता है। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार,जीवन में भगवान श्री गणेश और भगवान हनुमान जी महाराज और भगवान श्रीराम की विशेष कृपा आवश्यक है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रत्न धारण करने से जीवन में आ रही बाधाओं से मुक्ति मिलती और ग्रह दोष समाप्त होता है। रत्नों की दुनिया में मूंगा रत्न का बहुत महत्व है। ज्योतिष के अनुसार, मूंगा धारण करने से रोगों के लड़ने की क्षमता मिलती है। साथ ही नकारात्मक शक्तियां परेशान नहीं करती हैं। आइए जानते हैं कि मूंगे की माला का का महत्व है।
पढ़ें :- Ayodhya Deepotsav 2026 : सीएम योगी बोले- जिन लोगों ने राम को अपमानित किया वह अयोध्या आना चाहते हैं, वो पहले संतों से माफी मांग लें
1.मूंगे की माला को विधिवत धारण करने से भगवान गणेश, हनुमान जी और भगवान श्रीराम की विशेष कृपा प्राप्त होती है। ज्योतिष के मुताबिक मूंगा धारण करने से रोगों के लड़ने की क्षमता मिलती है। साथ ही नकारात्मक शक्तियां परेशान नहीं करती हैं। आइए जानते हैं कि मूंगे की माला का का महत्व है।
2.ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक याददाश्त कमजोर होने पर मूंगे की माला को धारण किया जा सकता है। अगर बच्चों को पढ़ाई में मन नहीं लग रहा है तो ऐसे में वे भी मूंगा धारण कर सकते हैं। वहीं अगर कुंडली में बुध ग्रह कमजोर हो तो भी मूंगे की माला को पहना जा सकता है।
3.ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक मूंगा का संबंध मंगल ग्रह से हैं। ऐसे में इसे मंगलवार को धारण करना अच्छा रहता है।