नई दिल्ली। जर्मन लग्जरी कार कंपनी Audi ने भारत में अपनी नई पावरफुल SUV Audi SQ8 लॉन्च कर दी है। इसकी शुरुआती कीमत 1.78 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। यह SUV उन लोगों के लिए लाई गई है जो लग्जरी के साथ जबरदस्त परफॉर्मेंस भी चाहते हैं। कंपनी ने इसे Q8 और RS Q8 के बीच में पोजिशन किया है, ताकि यह एक बैलेंस्ड ऑप्शन बन सके।
पढ़ें :- TVS Jupiter 110 : TVS जुपिटर 110 कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए बेस्ट है ये स्कूटर, जानें माइलेज और कीमत
लुक की बात करें तो SQ8 पूरी तरह स्पोर्टी फील देती है। इसमें कूपे-स्टाइल रूफलाइन, HD Matrix LED हेडलाइट्स, 22-इंच के बड़े अलॉय व्हील्स, क्वाड एग्जॉस्ट और OLED टेललाइट्स जैसे फीचर्स इसे काफी अग्रेसिव लुक देते हैं। साथ ही इसमें कई कस्टमाइजेशन ऑप्शन भी मिलते हैं।
अंदर बैठते ही यह SUV प्रीमियम फील देती है। ऑल-ब्लैक थीम और S बैजिंग इसे अलग बनाते हैं। इसमें 10.1-इंच टचस्क्रीन, 12.3-इंच डिजिटल कॉकपिट, 17-स्पीकर Bang & Olufsen साउंड सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग और 4-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे हाई-एंड फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा वेंटिलेटेड और मसाज सीट्स भी मिलती हैं, जो लंबी ड्राइव को और आरामदायक बनाती हैं।
परफॉर्मेंस के मामले में यह SUV काफी दमदार है। इसमें 4.0-लीटर ट्विन-टर्बो V8 पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 507hp की पावर और 770Nm टॉर्क जनरेट करता है। यह गाड़ी सिर्फ 4.1 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है, जबकि इसकी टॉप स्पीड 250 किमी/घंटा है। ऑल-व्हील ड्राइव और 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स इसे और स्मूद बनाते हैं।
ड्राइविंग को बेहतर बनाने के लिए इसमें एयर सस्पेंशन, रियर-एक्सल स्टीयरिंग और एक्टिव रोल स्टेबलाइजेशन जैसी एडवांस टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे हाई स्पीड पर भी कंट्रोल शानदार रहता है।
पढ़ें :- Renault Duster 2026 : रेनॉल्ट डस्टर आज हुई लॉन्च , जानें शुरूआती कीमत और फीचर्स
सेफ्टी के मामले में भी यह SUV किसी से कम नहीं है। इसमें 8 एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स दिए गए हैं। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला BMW X6, Mercedes-Benz GLE Coupe और Porsche Cayenne Coupe जैसी गाड़ियों से होगा। कीमत, फीचर्स और परफॉर्मेंस को देखते हुए SQ8 इस सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बनकर आई है।
रिपोर्ट: हर्ष गौतम