नई दिल्ली। दुनिया के नंबर-1 पुरुष टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्कारेज (Carlos Alcaraz) ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 (Australian Open 2026) में मेन्स सिंगल्स खिताब जीत लिया है। 1 फरवरी (रविवार) को मेलबर्न के रॉड लेवर एरिना में खेले गए फाइनल में स्पेनिश खिलाड़ी अल्कारेज ने सर्बिया के नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) को पराजित किया। अल्कारेज ने चौथी सीड जोकोविच के खिलाफ यह मैच 2-6, 6-2, 6-3, 7-5 से जीता। खिताबी मुकाबला 3 घंटा और दो मिनट तक चला। जोकोविच पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन में खिताबी मुकाबला हारे हैं।
पढ़ें :- UP SI EXAM: 'अवसर के अनुसार बदल जाने वाले' विकल्प में 'पंडित' शब्द का इस्तेमाल, डिप्टी सीएम ने जताई कड़ी आपत्ति
पहला सेट तो 38 साल के नोवाक जोकोविच ने आसानी से जीत लिया,लेकिन कार्लोस अल्कारेज (Carlos Alcaraz) ने फिर लय पकड़ ली और अगले तीन सेट जीतकर चैम्पियन बने। अल्कारेज ने पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन जीता है. कुल मिलाकर अल्कारेज का कुल मिलाकर ये सातवां ग्रैंड स्लैम खिताब रहा। इसमें विम्बलडन (2023, 2024), फ्रेंच ओपन (2024, 2025), यूएस ओपन (2022, 2025) और ऑस्ट्रेलियन ओपन (2026) शामिल हैं। अल्कारेज ने इस जीत के साथ ही करियर ग्रैंड स्लैम पूरा कर लिया है।
कार्लोस अल्कारेज (Carlos Alcaraz) करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने वाले सबसे कम उम्र के पुरुष खिलाड़ी हैं। अल्कारेज ने डॉन बज का 87 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने 22 साल और 363 दिन की उम्र में करियर स्लैम पूरा किया था। वहीं अल्कारेज ने 22 साल और 272 दिन की उम्र में ये कारनामा किया। किन-किन खिलाड़ियों ने पूरे किए करियर स्लैम? पुरुष खिलाड़ियों में कार्लोस अल्कारेज से पहले डॉन बज, रॉड लेवर, रॉय एमर्सन, आंद्रे अगासी, रोजर फेडरर, राफेल नडाल और नोवाक जोकोविच ने करियर स्लैम पूरा किया था। जब कोई खिलाड़ी अपने करियर में चारों मेजर टूर्नामेंट जीतता है, तो ये करियर स्लैम कहलता है। ये चार मेजर टूर्नामेंट हैं- ऑस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन, विम्बलडन और यूएस ओपन।
उधर नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) ऑस्ट्रेलियन ओपन में 11वां और कुल 25वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने की कवायद में थे। हालांकि उनका सपना पूरा नहीं हो सका। जोकोविच सबसे ज्यादा सिंगल्स ग्रैंड स्लैम खिताब (महिला और पुरुष) जीतने के मामले में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मार्गरेट कोर्ट की बराबरी पर हैं। दोनों ने 24-24 ग्रैंड स्लैम सिंगल्स टाइटल जीते हैं। हालांकि मार्गरेट कोर्ट ने इस दौरान 13 खिताब ओपन ऐरा से पहले जीते थे। साल 1968 में टेनिस में ओपन ऐरा की शुरुआत हुई थी।
सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम (महिला/पुरुष सिंगल्स)
पढ़ें :- गुंडों और अपराधियों की बैसाखी पर चलती है TMC सरकार, रंगबाजी और कटमनी इनकी कमाई का है जरिया : पीएम मोदी
1. नोवाक जोकोविच (मेन्स-सर्बिया): 24 (ऑस्ट्रेलियन-10, फ्रेंच-3, विम्बलडन-7, यूएस-4)
2. मार्गरेट कोर्ट (विमेंस-ऑस्ट्रेलिया): 24 (ऑस्ट्रेलियन-11, फ्रेंच-5, विम्बलडन-3, यूएस-5)
3. सेरेना विलियमस (विमेंस- यूएसए): 23 (ऑस्ट्रेलियन-7, फ्रेंच-3, विम्बलडन-7, यूएस-6)
4. राफेल नडाल (मेन्स-स्पेन): 22 (ऑस्ट्रेलियन-2, फ्रेंच-14, विम्बलडन-2, यूएस-4)
5. स्टेफी ग्राफ (विमेंस-जर्मनी): 22 (ऑस्ट्रेलियन-4, फ्रेंच-6, विम्बलडन-7, यूएस-5)
पढ़ें :- LPG पर मिलेगी बड़ी राहत: शिवालिक और नंदा लेकर आ रहे 92700 मीट्रिक टन गैस
6. रोजर फेडरर (मेन्स-स्विट्जरलैंड): 20 (ऑस्ट्रेलियन-6, फ्रेंच-1, विम्बलडन-8, यूएस-5)