Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Ayodhya : DM आवास के बोर्ड का रंग बदलने पर एक्शन, PWD इंजीनियर सस्पेंड

Ayodhya : DM आवास के बोर्ड का रंग बदलने पर एक्शन, PWD इंजीनियर सस्पेंड

By संतोष सिंह 
Updated Date

Ayodhya : यूपी के अयोध्या जिले में जिलाधिकारी (DM) आवास के बोर्ड का रंग बदलने के मामले में जिम्मेदारों के खिलाफ एक्शन शुरू हो गया है। विवाद के तूल पकड़ने के बाद अब पीडब्ल्यूडी (PWD) के जूनियर इंजीनियर अजय कुमार शुक्ला (Junior Engineer Ajay Kumar Shukla) को सस्पेंड कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि अधिकारियों को संज्ञान में लिए बिना डीएम आवास का बोर्ड बदला (DM housing board changed) गया था।

पढ़ें :- CM Yogi In Varanasi : सीएम योगी ने काशी विश्वनाथ धाम में किया दर्शन- पूजन, कालभैरव मंदिर में भी नवाया शीश

बता दें कि इस समय अयोध्या के जिलाधिकारी नीतीश कुमार के सरकारी आवास के चल रहे मरम्मत कार्य के दौरान उनके आवास के बोर्ड का रंग बदल दिया गया था। विवाद बढ़ने के बाद  भगवा रंग बदलकर फिर से हरा कर दिया गया, लेकिन इसके कुछ दिनों बाद ही रंग को बदलकर लाल कर दिया गया था।

मिली जानकारी के अनुसार मरम्मत के समय डीएम आवास को अस्थाई तौर पर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में शिफ्ट कर दिया गया था। जब जिलाधिकारी से इस बारे में जानकारी मांगी गई थी तो उन्होंने पीडब्लूडी के अधिकारियों से बात करने को कहा था।

कैसे शुरू हुआ बोर्ड का रंग बदलने पर विवाद?

बता दें कि 24 अक्टूबर 2021 को अयोध्या के तत्कालीन जिला अधिकारी अनुज कुमार झा का ट्रांसफर हुआ। उनके स्थानांतरण से पहले ही अयोध्या जिलाधिकारी आवास का नए सिरे से निर्माण शुरू हो गया था। इस कारण डीएम आवास को लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में अस्थाई तौर पर शिफ्ट कर दिया गया।

पढ़ें :- Storm In Southern Brazil : दक्षिण ब्राजील में तूफान ने मचाया कहर,मरने वालों की संख्या बढ़कर 136 हुई , 125 लोग अभी भी लापता

अयोध्या के मौजूदा जिलाधिकारी नीतीश कुमार कार्यभार ग्रहण करने के बाद से इस आवास पर ही रह रहे हैं और यहीं उनका कैंप कार्यालय है। तब जिलाधिकारी के इस आवास के बाहर भगवा रंग का बोर्ड लगाया गया था। इस पर सफेद रंग से जिलाधिकारी आवास लिखा हुआ था। इसके बाद में इसे बदलकर हरा कर दिया गया था, लेकिन कुछ ही दिनों बाद इसे लाल रंग से कलर कर दिया गया।

सपा ने साधा था निशाना इस मामले में समाजवादी पार्टी ने निशाना साधा था। सपा ने कहा था कि अधिकारी मौसम वैज्ञानिक होते हैं। अयोध्या सदर से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी तेज नारायण पांडेय ने कहा था कि अधिकारियों को पहले से पता लग जाता है कि कौन सी सरकार आ रही है और कौन सी सरकार जा रही है।

Advertisement