नई दिल्ली। पहलवान बबीता फोगाट ने बेटे को जन्म दिया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने इसकी तस्वीर को शेयर किया है। फोटो को शेयर करते हुए बबीता ने लिखा है कि, हमारे बेटे से मिलिए, सपनों में विश्वास करिए, ये पूरे होते हैं। हमारे पूरे हुए हैं, नीले कपड़ो में देखिए। बता दें कि, एक दिसंबर 2019 को बबीता फोगाट की शादी पहलवान विवेक सुहाग के साथ हुई थी।
पढ़ें :- ग्रेटर नोएडा में अस्पताल की बड़ी लापरवाही, महिला के पेट में ऑपरेशन के दौरान छोड़ दिया कपड़ा
“Meet our little SONshine.”
“Believe in dreams; they do come true. Ours came dressed in blue!”#mother #love #care pic.twitter.com/66CE8b43tx
— Babita Phogat (@BabitaPhogat) January 11, 2021
पढ़ें :- Lucknow News: रेलवे ट्रैक पर लोहे का दरवाजा रखने वाले तीनों युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बबीता हरियाणा के चरखी दादरी जिले के बलाली गांव की रहने वाली हैं। विवके अपनी शादी में महज 21 लोगों की बरात लेकर पहुंचे थे। वहीं बबीता के लग्न में एक रुपया दिया गया था। खास बात यह थी कि शादी बिना दहेज के संपन्न हुई थी।
यहां तक की बैंड बाजा व डीजे का भी इंतजाम नहीं था। यह पूरी शादी प्लास्टिक रहित संपन्न हुई थी। बबीता की शादी में आठ फेरे हुए थे। गौरतलब है कि बबीता देश के लिए कई अंतरराष्ट्रीय मेडल जीत चुकी हैं।