1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. राहुल गांधी ने श्रीनगर में दहाड़े, कहा- आतंकी कुछ भी कर लें, हम उन्हें हरा देंगे

राहुल गांधी ने श्रीनगर में दहाड़े, कहा- आतंकी कुछ भी कर लें, हम उन्हें हरा देंगे

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (Jammu and Kashmir Chief Minister Omar Abdullah) से उनके आवास पर मुलाकात की। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने श्रीनगर में पहलगाम हमले में घायल लोगों और उनके परिजन से मुलाकात की।

By santosh singh 
Updated Date

श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (Jammu and Kashmir Chief Minister Omar Abdullah) से उनके आवास पर मुलाकात की। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने श्रीनगर में पहलगाम हमले में घायल लोगों और उनके परिजन से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि आतंकी कितनी भी कोशिश कर लें, हम उन्हें हरा देंगे।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने श्रीनगर में कहा कि यह जरूरी है कि सभी भारतीय एकजुट हों, ताकि हम आतंकवादियों और उनके इरादों को परास्त कर सकें। अपने श्रीनगर दौरे में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने प्रदेश के मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल से भी मुलाकात की। राहुल ने कहा कि उन्होंने मुझे घटना के बारे में पूरी जानकारी दी। मैंने उन्हें हमारी पार्टी के पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया है।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) शुक्रवार को श्रीनगर दौरे पर पहुंचे हैं। उन्होंने पहलगाम हमला पीड़ितों से मुलाकात की। राहुल गांधी ने कहा कि पूरे जम्मू-कश्मीर ने आतंकवादी हमले की निंदा की है और राष्ट्र का पूरा समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि मैंने कुछ घायलों से मुलाकात की, मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। एकजुट विपक्ष हमले की इस कार्रवाई की निंदा करता है। सरकार की ओर से जो भी कार्रवाई की जाएगी हम उसका समर्थन करते हैं। इसके बाद पहलगाम हमले के विरोध में कांग्रेस ने शुक्रवार को कांग्रेस मुख्यालय से कैंडल मार्च निकाला। इसमें राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भी शामिल हुए।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...