Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बदायूं में दरोगा का कमरे में रोशनदान से लटका मिला शव, सुसाइड की आशंका

बदायूं में दरोगा का कमरे में रोशनदान से लटका मिला शव, सुसाइड की आशंका

By Harsh 
Updated Date

बदायूं: बदायूं में कोर्ट सुरक्षा में तैनात एक दरोगा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में किराए के कमरे से बरामद होने से हड़कंप मच गया। दरोगा का शव कमरे के दरवाजे के ऊपर बने रोशनदान की ग्रिल से गमछे के फंदे के सहारे लटका मिला। हैरानी की बात यह रही कि शव घुटनों के बल झुकी हुई स्थिति में था।

पढ़ें :- कानपुर में थाने के बाहर युवक ने लगाई आग, बचाने पहुंचे थाना प्रभारी झुलसे, केजीएमयू रिफर

मृतक की पहचान 55 वर्षीय मेघश्याम गौतम के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मथुरा के रहने वाले थे। वह पिछले करीब एक साल से मधुबन कॉलोनी में किराए पर रह रहे थे और कोर्ट सुरक्षा ड्यूटी में तैनात थे।

घटना का खुलासा तब हुआ जब गुरुवार सुबह उनकी बेटी ने कई बार फोन करने के बावजूद संपर्क न होने पर मकान मालिक को जानकारी दी। इसके बाद दरोगा के कमरे का दरवाजा खटखटाया गया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया तो अंदर का दृश्य देखकर सभी सन्न रह गए।

पुलिस के अनुसार कमरे के सभी दरवाजे अंदर से बंद थे और शव रोशनदान की ग्रिल से लटका मिला। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं और मोबाइल फोन की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है। एसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य जांच के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।

पढ़ें :- भारत-नेपाल बॉर्डर पर पकड़ा गया अमेरिकी नागरिक, बिना दस्तावेज नेपाल में घुसने की कोशिश, जांच में कई सवाल
Advertisement