Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. एक्ट्रेस मावरा होकेन समेत इन सेलेब्स का इंस्टाग्राम अकाउंट से हटा बैन ,फैंस बोले- मैं तुम्हें बहुत मिस करता था

एक्ट्रेस मावरा होकेन समेत इन सेलेब्स का इंस्टाग्राम अकाउंट से हटा बैन ,फैंस बोले- मैं तुम्हें बहुत मिस करता था

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुंबई। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। इसके बाद भारत सरकार ने पकिस्तान को लेकर काफी बदलाव किये जैसे कि सिंधु नदी का जल रोक दिया गया। इस हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया। ऑपरेशन सिन्दूर के बाद पाकिस्तान के आर्टिस्टों ने भारत के खिलाफ काफी उल्टा सीधा बोला था।पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान आर्टिस्ट को भारत आने पर बैन लगा दिया है।

पढ़ें :- 970 करोड़ की ठगी मामले में SIT को नहीं मंजूर सोनू सूद का ई-मेल , 244 सवालों के साथ बुलाया दफ्तर

बता दें ऑपरेशन सिन्दूर का विरोध करते हुए सनम तेरी कसम फेम एक्ट्रेस मावरा होकेन ने भारत को कायर कहा था। ये सब देखते हुए भारत में इन लोगों की इंस्टाग्राम आईडी बैन कर दिया गया था। लेकिन अब 2 महीने के बाद कुछ पाकिस्तानी आर्टिस्ट की आईडी बैन से हटा दिया गया है। वहीँ कुछ सेलेब्स की आई डी अब भी बैन है।

इन लोगों कि आईडी बैन से हटा

पहलगाम हमले के 2 महीने के बाद भारत और पकिस्तान के बीच तनाव को लेकर पाकिस्तानी स्टार्स का इंस्टाग्राम अकाउंट बैन कर दिया गया था। लेकिन अब इन लोगों कि आईडी बैन से हटा दिया गया है। जैसी कि मावरा होकेन ,सबा कमर , लाइबा खान, हिबा बुखारी, दानिश तैमूर, दानानीर मोबीन, अहद रजा मीर और युमना जैदी। इन सेलेब्स के इंस्टाग्राम अकाउंट की वापसी अब भारत में हो गयी है।

अभी भी बैन हैं इन सेलेब्स के अकाउंट

पढ़ें :- भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय शताब्दी वर्ष समारोह :  सीएम योगी , बोले-संस्कृति में होती है राष्ट्र की आत्मा, ओंकार है सृष्टि का पहला स्वर

अभी भी कुछ ऐसे सेलेब्स हैं जिनका पोस्ट आप भारत में नहीं देख सकते हैं। फवाद खान ,हानिया आमिर ,आतिफ अस्लाम ,माहिरा खान इस स्टार्स का अकाउंट अब भी बैन है। मतलब इनका अकाउंट इंडिया में अब भी नहीं दिख रहा है।

मावरा के फैंस हुए बेहद खुश

सनम तेरी कसम से इंडिया में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस मावरा होकेन की इंस्टा आईडी अब भारत में दिखने लगी हैं इसके बाद फैंस बेहद खुश नज़र आ रहे हैं और लगातार कमैंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा मैं तुम्हे बहुत मिस करता था। वहीँ दूसरे ने लिखा कि फाइनली मावरा इंडिया में वापस आ गयी है।

रिपोर्ट: आकांक्षा उपाध्याय

पढ़ें :- श्रद्धा कपूर के सिर पर चढ़ा ‘धुरंधर’ का खुमार, एक्ट्रेस ने बांधे तारीफों के पुल
Advertisement