नई दिल्ली। केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ सरकारी बैंक के कर्मचारी हड़ताल करने जा रहे है। इसके लिए कर्मचारियों के संघ ने बुधवार शाम सवा पांच बजे एक बैठक बुलाई है। हड़ताल अह्वान ऑल इंडिया बैंक एम्प्लाइज एसोसिएशन, ऑल इंडिया बैंक आफिसर्स एसोसिएशन और बेफी (All India Bank Employees Association, All India Bank Officers Association and BEFI) समेत विभिन्न बैंक यूनियनों ने किया है। बैंककर्मी श्रमिक नीतियों के विरोध में गुरुवार से हड़ताल करने जा रहे हैं। हड़ताल का सेंट्रल ट्रेड यूनियनों के साथ एलआईसी और जीआईसी जैसी बीमा क्षेत्र की यूनियनों ने भी समर्थन किया है। यह हड़ताल पूरे देश में होगा।
पढ़ें :- अरविंद केजरीवाल, बोले-ऑटो कंपनियों से E20 पर क्यों झूठ बुलवा रही है मोदी सरकार, अगर गाड़ी में दिक्कत आती है, तो उसका हर्जाना आप या कंपनी देगी?
मध्य प्रदेश बैंक एम्प्लाइज एसोसिएशन के चेयरमैन मोहन कृष्ण शुक्ला ने कहा कि 12 फरवरी को सुबह दस बजे से इंदौर के गांधी हाल स्थित अभिनव कला समाज में विशाल आमसभा आयोजित की जा रही है। उन्होने बताया कि केंद्र सरकार ने चार श्रम संहिताओं में बदलाव किया गया है। इस बदलाव का ही बैंक कर्मचारी विरोध कर रहे हैं। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और बीमा संस्थानों के निजीकरण (Privatization of banks and insurance institutions), कर्मचारियों की कमी, आउटसोर्सिंग, पुरानी पेंशन योजना की समाप्ति और बढ़ते सेवा शुल्क (service charge) से न सिर्फ कर्मचारी बल्कि आम जनता भी प्रभावित हो रही है। हड़ताल से पहले आज बुधवार 11 फरवरी को शाम सवा पांच बजे पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) में प्रदर्शन होगा।