Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Bankipur by-election : बीजेपी ने अब नीरज कुमार सिन्हा को बनाया अपना उम्मीदवार, अभिषेक बंटी के पीछे हटने के बाद बदला प्रत्याशी

Bankipur by-election : बीजेपी ने अब नीरज कुमार सिन्हा को बनाया अपना उम्मीदवार, अभिषेक बंटी के पीछे हटने के बाद बदला प्रत्याशी

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने बिहार की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नया उम्मीदवार मैदान में उतार दिया है। पार्टी ने नीरज कुमार सिन्हा को प्रत्याशी बनाया है। इससे पहले घोषित उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ‘बंटी’ ने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए अपना नामांकन वापस ले लिया था। उनके नाम वापस लेने के बाद बीजेपी ने तुरंत उम्मीदवार बदलने का फैसला किया। अब नीरज कुमार सिन्हा बांकीपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी की ओर से नए उम्मीदवार की घोषणा के साथ ही इस सीट पर चुनावी मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। बीजेपी ने बांकीपुर से नीरज कुमार सिन्हा का मुख्य रूप से मुकाबला जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की रेखा गुप्ता से होगा।

पढ़ें :- बांकीपुर उपचुनाव हार का अनंत सिंह ने बीजेपी पर फोड़ा ठीकरा, बोले-घमंड हो गया था कि कलकत्ता, विदेश व बंबई जीत गए, बिहार ही नहीं पूरे देश में इनकी हालत खराब

बीजेपी के नए उम्मीदवार नीरज सिन्हा कौन हैं?

पढ़ें :- Bankipur By-Election : प्रशांत किशोर की प्रचंड जीत, BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा को 18953 वोटों से हराया

नीरज सिन्हा, नरेंद्र भारती मंडल के अध्यक्ष हैं। वह अविवाहित हैं और उनकी उम्र लगभग 28 साल है। नीरज पटना के रहने वाले हैं और लगभग दो दशक से वह बीजेपी से जुड़े हुए हैं। वह भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष और दो बार मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने बीए तक की पढ़ाई की है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह की ओर से शुक्रवार को  इसकी घोषणा की गई। भाजपा की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार बिहार की 182-बांकीपुर विधानसभा सीट से नीरज कुमार सिन्हा चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा मध्य प्रदेश की 22-दतिया विधानसभा सीट से आशुतोष तिवारी को प्रत्याशी घोषित किया है।

Advertisement