Batik Air Flight : आसमान में उड़ान के दौरान उस समय बड़ा हादसा होते होते बच गया जब यात्री ने ज़बरदस्ती विमान का इमरजेंसी एग्जिट खोलने की कोशिश करने लगा । खबरों के अनुसार, गुरुवार को केरल के कोच्चि जा रही बाटिक एयर की एक फ़्लाइट (Batik Air Flight) का इमरजेंसी एग्जिट खोलने की कोशिश करने के आरोप में एक यात्री को गिरफ्तार किया गया। यात्री ने विमान की खिड़की के पैनल को नुकसान पहुंचाया ।
खबरों के मुताबिक, यात्री के खिलाफ़ FIR दर्ज की गई है; उसने एग्जिट विंडो का पैनल भी क्षतिग्रस्त कर दिया था।
पढ़ें :- देश के संविधान व जनता की आवाज़ पर हमला करने वाले इन चार लोगों को सज़ा दिलाकर रहेंगे, ये मेरी गारंटी है : राहुल गांधी
एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान केरल के पलक्कड़ ज़िले के कूटन्नाड के रहने वाले भारतीय नागरिक जमशीर अथानिक्कल के तौर पर हुई है।
घटना के कथित वीडियो भी सामने आए
यात्री बुधवार को कुआलालंपुर से कोच्चि जाने वाली बाटिक एयर की फ़्लाइट OD231 में सफ़र कर रहा था। FIR के मुताबिक, यह घटना रात 9:30 बजे से 11:05 बजे के बीच हुई, जब विमान हवा में था। गुरुवार को कोच्चि में फ़्लाइट के उतरने के बाद सोशल मीडिया पर इस घटना के कथित वीडियो भी सामने आए हैं।
वीडियो में केबिन क्रू और साथ यात्रा कर रहे यात्री जमशीर को इमरजेंसी दरवाजा खोलने से रोकने की कोशिश करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने FIR में लिखा है कि यात्री ने ज़बरदस्ती विमान का इमरजेंसी एग्जिट खोलने की कोशिश की, उसकी खिड़की के पैनल को नुकसान पहुंचाया और साथ यात्रा कर रहे यात्रियों को धमकाया, जिससे विमान में सवार लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई।