Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. WTC फाइलन की राह मुश्किल, श्रीलंका सीरीज में भारत के लिए करो या मरो जैसी चुनौती, जानिए पूरा समीकरण

WTC फाइलन की राह मुश्किल, श्रीलंका सीरीज में भारत के लिए करो या मरो जैसी चुनौती, जानिए पूरा समीकरण

By Harsh 
Updated Date

Cricket Updates: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया। 15 अगस्त से शुरू होने वाली यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप ( 2025-27 का अहम हिस्सा होगी। मौजूदा अंक तालिका को देखते हुए भारत के लिए यह सिर्फ एक सीरीज नहीं, बल्कि फाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखने की बड़ी परीक्षा भी है। इस समय भारतीय टीम 48.15 पॉइंट्स परसेंटेज (PCT) के साथ पांचवें स्थान पर है, जबकि ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर काबिज है। ऐसे में अगर टीम इंडिया को 2027 के WTC फाइनल में जगह बनानी है तो उसे अपने बाकी मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करना होगा।

पढ़ें :- श्रीलंका दौरे से पहले गौतम गंभीर को बड़ा झटका, असिस्टेंट कोच ने छोड़ा साथ

भारत के सामने अब कुल 9 टेस्ट मैच बचे हैं। श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट खेलने के बाद टीम न्यूजीलैंड दौरे पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया भारत आएगी जहां दोनों टीमों के बीच पांच टेस्ट मैचों की हाई-प्रोफाइल सीरीज होगी। यही नौ मुकाबले तय करेंगे कि भारत फाइनल की दौड़ में बना रहेगा या नहीं।

अगर भारतीय टीम इन नौ में से कम से कम सात टेस्ट जीतती है तो फाइनल की उम्मीदें बरकरार रह सकती हैं, हालांकि उस स्थिति में उसे दूसरी टीमों के नतीजों पर भी नजर रखनी होगी। वहीं आठ जीत के साथ भारत का पॉइंट्स परसेंटेज करीब 68.5 तक पहुंच सकता है, जिससे उसकी स्थिति काफी मजबूत हो जाएगी। यदि टीम इंडिया सभी नौ मुकाबले जीतने में सफल रहती है तो उसका PCT लगभग 74.1 हो जाएगा और फाइनल का टिकट हासिल करने की संभावना बेहद प्रबल मानी जाएगी।

भारत ने 2021 और 2023 में लगातार दो बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला था, लेकिन दोनों बार ट्रॉफी जीतने से चूक गया। 2021 के फाइनल में न्यूजीलैंड और 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया था। वहीं 2025 के WTC फाइनल में भारतीय टीम अपनी जगह नहीं बना सकी थी। ऐसे में 2027 के फाइनल तक पहुंचने के लिए टीम इंडिया के लिए अब हर टेस्ट मुकाबला बेहद अहम साबित होने वाला है।

पढ़ें :- श्रीलंका दौरे के लिए BCCI ने किया टीम का ऐलान, सारांश जैन की टेस्ट टीम में एंट्री
Advertisement