Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Emergency से पहले श्री बांके बिहारी जी महाराज के दर्शन करने पहुंची Kangana, देखें तस्वीरें

Emergency से पहले श्री बांके बिहारी जी महाराज के दर्शन करने पहुंची Kangana, देखें तस्वीरें

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मुंबई: बॉलीवुड पंगा क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अक्सर सोशल मीडिया पर विवादों से घिरी रहतीं हैं. वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस की ईश्वर पर अटूट श्रद्धा है। बाॅलीवुड की क्वीन कही जाने वाली कंगना (Kangana Ranaut) अक्सर फैमिली के साथ अलग-अलग मंदिरों के दर्शन करते हुए नजर आ जाती हैं।

पढ़ें :- Shriya Saran pic: Red Carpet पर ब्लैक गाउन में Shriya Saran ने बिखरा जलवा, देखें हॉट वीडियो

आपको बता दें, हाल ही में कंगना (Kangana Ranaut) वृंदावन पहुंची। यहां  कंगना (Kangana Ranaut) ने श्री बांके बिहारी जी महाराज (Shri Banke Bihari Ji Maharaj) के दर्शन किए। बिहारी जी (Banke Bihari Ji) के दर्शन करने के बाद मथुरा में कंगना (Kangana Ranaut) ने श्री कृष्ण जन्मस्थान (shri krishna birthplace) पहुंचकर दर्शन और पूजन किया।

अब उनके नए फोटोज सामने आये हैं। बताया जा रहा है पुलिस सुरक्षा के बीच आईं कंगना (Kangana Ranaut) ने जन जन के आराध्य ठाकुर श्री बिहारी जी महाराज की देहरी पर अपना मत्था टेका।

अब इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। श्री धाम वृंदावन में बिहारी जी की मनमोहक स्वरूप के सामने खड़े होने के बाद कंगना (Kangana Ranaut) पूरी तरह से भक्ति रस वर्षा से सराबोर नजर आईं। इस दौरान वह एकटक प्रभु की छवि को निहारती रहीं। यहाँ कंगना इस कदर भक्ति में डूबी नजर आईं जैसे वह अब भक्ति में ही डूबी रहेंगी।

पढ़ें :- Disha Patani Hot Pic: फैशनिस्टा दिशा पटानी एक्सपेरिमेंट लुक्स देख फैन्स हुए दीवाने

अब अगर काम की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म ‘इमरजेंसी’ में नजर आएंगी। इसके अलावा वह तेजस में भी दिखाई देंगी। फ़िलहाल कंगना (Kangana Ranaut) के फोटोज सामने आए है जो बेहतरीन है और इन्हे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। कंगना अक्सर अपने विवादित बयानों के लिए सुर्ख़ियों में रहती हैं लेकिन इस समय वह अपने इन फोटोज के चलते सुर्ख़ियों में हैं।

Advertisement