Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण की वोटिंग से पहले बलिया में बड़ा उल्टफेर हो सकता है। इसमें समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लग सकता है। दरअसल, समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता नारद राय इन दिनों पार्टी से नाराज चल रहे हैं। चर्चा है कि, जल्द ही वो सपा को बड़ा झटका दे सकते हैं। इन सबके बीच आज उन्होंने अपनी ताकत दिखाने के लिए एक बड़ी मीटिंग की है, जिसमें बड़ी संख्या में उनके समर्थक पहुंचे हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि, बलिया में वोटिंग से पहले नारद राय बड़ा एलान करेंगे।
पढ़ें :- ईरान से आई तस्वीर ने वाशिंगटन से लेकर यरूशलम तक मचा हड़कंप, मोजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर घोषित होने के बाद ईरानी बोले- हम झुकेंगे नहीं
बता दें कि, लम्बे समय से समाजवादी पार्टी से जुड़े रहे नारद राय की गिनती पूर्वांचल के बड़े भूमिहार नेताओं में होती है। कहा जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण से ऐन पहले उनकी बगावत समाजवादी पार्टी के लिए नुकसान का सबब बन सकती है।