Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Singham Again की रिलीज से पहले पूरी स्टारकास्ट ने की पार्टी, मुंबई में रेस्टोरेंट के बाहर हुए स्पॉट

Singham Again की रिलीज से पहले पूरी स्टारकास्ट ने की पार्टी, मुंबई में रेस्टोरेंट के बाहर हुए स्पॉट

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ बहुत जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वहीं इससे पहले फिल्म की स्टारकास्ट पार्टी करने के लिए पहुंची। रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन अब रिलीज में अब बहुत कम ही दिन बचे है।

पढ़ें :- CJP Protest: सलमान खान ने छात्रों से की घर लौटने की अपील, जानिए सोनम वांगचुक को लेकर क्या कहा?

जिसमें अजय देवगन ही नहीं बल्कि अक्षय कुमार जैसे बड़े स्टार्स भी नजर आने वाले हैं। ऐसे में फिल्म को लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटिड है। वहीं रिलीज से पहले फिल्म की पूरी स्टारकास्ट गौरी खान के मुंबई वाले रेस्टोरेंट तोरी में पार्टी के लिए पहुंचे।

फिल्म सिंघम अगेन की पूरी टीम रोहित शेट्टी, अजय देवगन, अक्षय कुमार, अर्जुन कपूर और टाइगर श्रॉफ रेस्टोरेंट में पार्टी करने पहुंचे।इस दौरान की कुछ तस्वीरें सामने आयी है। सिंघम अगेन की पूरी टीम शुक्रवार को गौरी खान के रेस्टोरेंट तौरी में स्पॉट किया गया। इस दौरान अजय काफी डेशिंग लुक में दिखे।

पढ़ें :- Delhi Student Protest : आलिया भट्ट ने छात्रों के संघर्ष का किया खुलकर समर्थन, बोलीं- उनकी हिम्मत के आगे मैं नतमस्तक हूं

वहीं बॉलीवुड के खिलाड़ी को इस दौरान काफी डिसेंट लुक में देखा गया। उन्होंने व्हाइट शर्ट के साथ ब्लू पेंट पहनी थी। एक्टर टाइगर श्रॉफ इस पार्टी में कैजुअल लुक में पहुंचे थे। उन्होंने ब्लू कलर की टीशर्ट के साथ सिर पर एक कैप लगाई हुई थी। इनके अलावा ‘सिंघम अगेन’ के मेन विलेन अर्जुन कपूर इस पार्टी में काफी हैंडसम लुक में दिखे। अर्जुन ने ब्राउन शर्ट के साथ ब्लैंक डेनिम पहनी थी।

आंखों पर काला चश्मा लगाया हुआ था। फैंस एक्टर के लुक की काफी तारीफ भी कर रहे हैं। अजय देवगन की ये फिल्म 1 नवंबर को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। जिसमें आपको कई सितारों का दमदार एक्शन दिखेगा। रोहित शेट्टी की इस फिल्म में इन एक्टर्स के अलावा करीना कपूर और दीपिका पादुकोण भी एक्शन अवतार में दिखेंगी।

पढ़ें :- Video-रैपर बादशाह लेंगे दूसरी पत्नी से भी तलाक! रोते हुए ईशा रिखी ने किया ऐसा पोस्ट कि फैन्स में मची हलचल
Advertisement