Bengal New CM : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीत के बाद शुक्रवार को बीजेपी विधायक दल की बैठक होने वाली है। यह बैठक कोलकाता में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में होगी, जिसमें औपचारिक रूप से अपने नेता का चुनाव किया जाएगा। इस वक्त सीएम पद की दौड़ में कई नाम सामने आ रहे हैं। जिनमें सुवेंदु अधिकारी सबसे आगे चल रहे हैं।
पढ़ें :- TMC की बंपर जीत से ममता बनर्जी खेमे में जश्न का माहौल, शुभेंदु अधिकारी को लगा पहला बड़ा झटका, इस चुनाव में महज 3 सीटों पर सिमटी बीजेपी
बीजेपी ने विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज करके टीएमसी के 15 साल के शासन अंत कर दिया। यह निवर्तमान सीएम ममता बनर्जी को उनके राजनीतिक करियर की सबसे बड़ी हार है। वहीं, मौजूदा सरकार का कार्यकाल खत्म होते ही राज्यपाल ने विधानसभा भंग कर दिया है। इस दौरान एक नाटकीय घटनाक्रम भी देखने को मिला, जब ममता बनर्जी ने अपने पद से इस्तीफा देने से इंकार कर दिया था। लेकिन, विधानसभा भंग होने से बंगाल में 15 साल पुराना सत्ता का अध्याय अचानक खत्म हो गया।
बता दें कि बीजेपी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर सीएम पद के लिए अपनी पसंद की घोषणा नहीं की है, लेकिन सुवेंदु अधिकारी दो सबसे ज़्यादा राजनीतिक महत्व वाली जीत हासिल करने के बाद इस दौड़ में सबसे आगे निकल गए हैं। उन्होंने नंदीग्राम सीट बरकरार रखी है, जहां उन्होंने 2021 में ममता बनर्जी को हराया था, और अब भवानीपुर सीट पर भी टीएमसी सुप्रीमो को मात दी है। राज्य की पहली बीजेपी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होना तय है।