Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. बंगाल के नए CM सुवेंदु अधिकारी और पांच मंत्रियों ने ली शपथ, दिलीप घोष और अग्निमित्रा पॉल बनें मंत्री

बंगाल के नए CM सुवेंदु अधिकारी और पांच मंत्रियों ने ली शपथ, दिलीप घोष और अग्निमित्रा पॉल बनें मंत्री

By Abhimanyu 
Updated Date

Bengal BJP Government Swearing-in : सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के पहले बीजेपी मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। उनको शनिवार को BJP विधायक दल का नेता चुना गया था। इसके साथ ही राज्य में पहली बार BJP की सरकार बनी है। वहीं, राज्य के नए मुख्यमंत्री के साथ पांच मंत्रियों ने भी कोलकाता में आयोजित भव्य समारोह में शपथ ली है।

पढ़ें :- कुशीनगर: गड्ढे में समा गई तीन मासूम जिंदगियां, ईंट भट्ठे पर खेलते-खेलते हुआ दर्दनाक हादसा

कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित एक भव्य समारोह में राज्यपाल RN रवि ने नए सुवेंदु अधिकारी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद राज्यपाल ने भाजपा विधायकों दिलीप घोष और अग्निमित्रा पॉल को पश्चिम बंगाल के कैबिनेट मंत्री के रूप में पद की शपथ दिलाई। राज्यपाल ने आर.एन. रवि क्षुदीराम टुडू को पश्चिम बंगाल के कैबिनेट मंत्री के रूप में पद की शपथ दिलाई।

बीजेपी विधायक अशोक कीर्तनिया और निशीथ प्रमाणिक पश्चिम बंगाल के कैबिनेट मंत्री बने। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री, एनडीए-शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता मौजूद थे। बता दें कि बीजेपी ने 294 सदस्यों वाली पश्चिम बंगाल विधानसभा में 207 सीटें हासिल कीं और राज्य में तृणमूल कांग्रेस के 15 साल के शासन को समाप्त कर दिया।

Advertisement