Best Selling SUV Hyundai Creta : हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) ने घोषणा की कि हुंडई क्रेटा मार्च 2025 तक भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में सबसे अधिक बिकने वाली कार रही, जिसकी 18,059 इकाइयों की बिक्री दर्ज की गई। जिसकी वजह से यह बेस्ट सेलिंग एसयूवी बन गई है।
पढ़ें :- Ayodhya Deepotsav 2026 : सीएम योगी बोले- जिन लोगों ने राम को अपमानित किया वह अयोध्या आना चाहते हैं, वो पहले संतों से माफी मांग लें
सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी
हुंडई मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) की बिक्री तेजी से बढ़ रही है और आटो मार्केट में मजबूत पकड़ बनाते हुए एक बार फिर से कारों की बिक्री में कंपनी दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। इतना ही नहीं यह भारत में SUV सेगमेंट में नए मानक स्थापित करते हुए वित्तीय वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी भी बन गई है। क्रेटा भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी बन गई है।
मार्च 2025 में रिकॉर्ड तोड़ बिक्री
हुंडई क्रेटा की मार्च 2025 में 18,059 यूनिट की बिक्री हुई जिसकी वजह से यह एसयूवी भारत की बेस्ट सेलिंग गाड़ी बन गई है। लगातार इसकी बिक्री बढ़ रही है। वहीं, वित्तीय वर्ष 2024-25 की अंतिम तिमाही में इसकी 52,898 यूनिट की बिक्री हुई है। इस समय यह देश की सबसे ज्यादा और पसंद की जाने वाली एसयूवी बन गई है।
वार्षिक बिक्री
हर महीने क्रेटा की बिक्री तो बढ़ रही है, साथ ही इसकी वार्षिक बिक्री भी जबरदस्त रही है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में 1,94,871 क्रेटा की बिक्री हुई, जिससे 20% की साल-दर-साल वृद्धि देखने के लिए मिली। इस बिक्री के साथ क्रेटा भारत में तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी बन गई है।
हुंडई क्रेटा की पेट्रोल वर्जन का बिक्री में 24% का योगदान है जबकि इलेक्ट्रिक बिक्री में 71% का योगदान रहा। वहीं Creta के सनरूफ वाले वेरिएंट की बिक्री में 69% तक का योगदान रहा। इसके अलावा इसके कनेक्टेड फीचर्स ने कुल बिक्री में 38% तक का योगदान रहा।