Bhajan Lal Sharma: राजस्थान में मुख्यमंत्री के नाम का एलान हो गया है। भजन लाल शर्मा के नाम पर मुहर लगी है। भजनलाल शर्मा सांगानेर से पहली बार विधायक बने हैं और अब उनको प्रदेश की कमान सौंप दी गयी है। हालांकि, संगठन के काम में उनका अनुभव काफी अच्छा है। इसके अलावा वो राजस्थान बीजेपी के महामंत्री है। वो ब्रहाम्ण समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। इसके साथ ही वो राष्ट्रीय स्वंय सेवक की पृष्ठभूमि से आते हैं।
पढ़ें :- एन. रंगासामी ने फिर संभाली पुडुचेरी की कमान, पांचवीं बार बने मुख्यमंत्री, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन समारोह में मौजूद रहे
पहली बार 48 हजार से ज्यादा वोटों से जीते
भजनलाल शर्मा मूल रूप से भरतपुर के रहने वाले हैं। संगठन में लंबे समय से सक्रिय हैं। भाजपा ने उन्हें पहली बार जयपुर की सांगानेर से चुनाव लड़ाया था। पार्टी ने मौजूदा विधायक अशोक लाहोटी का टिकट काटकर भजनलाल को उम्मीदवार बनाया था। भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस के पुष्पेंद्र भारद्वाज को 48,081 वोटों से हराया था।
वसुंधरा राजे ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने भजन लाल शर्मा के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से पास किया गया। हालांकि, पहली बार विधायक बनने के बाद उनको इतने बड़े सूबे की कमान सौंपी गयी है। सूत्रों की माने तो भजन लाल शर्मा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बेहद करीबी हैं। राजस्थान में गृहमंत्री की रैलियों और दौरे के दौरान भजन लाल शर्मा को उनके आसपास देखा जाता था, जिसके कारण उनकी गिनती गृहमंत्री के करीबियों में होती थी।
दो डिप्टी सीएम भी मिले
इसके साथ ही राजस्थान में दो डिप्टी सीएम होंगे। राजनाथ सिंह ने राजस्थान के दोनों डिप्टी सीएम के नामों का एलान किया है। उन्होंने कहा, दिया सिंह और प्रेमचंद बैरवा को प्रदेश का डिप्टी सीएम बनाया गया है। इसके साथ ही वासुदेव देवनानी स्पीकर होंगे।