Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Bharat Jodo Yatra : ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के 56वें दिन राहुल गांधी को मिला बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा भट्ट का साथ

Bharat Jodo Yatra : ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के 56वें दिन राहुल गांधी को मिला बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा भट्ट का साथ

By संतोष सिंह 
Updated Date

Bharat Jodo Yatra : बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा भट्ट (Bollywood actress Pooja Bhatt) सिनेमाई दुनिया से थोड़ा दूर ही रहती हैं, लेकिन अक्सर किसी न किसी वजह से खबरों में रहती हैं। ऐसे में अब पूजा, भारत जोड़ो यात्रा के साथ जुड़ गई हैं। पूजा भट्ट, बुधवार को हैदराबाद में भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) में शामिल हुईं, जहां उन्होंने राहुल गांधी के साथ करीब साढ़े किमी पैदल यात्रा भी की। पूजा यात्रा में हिस्सा लेने वाली पहली बॉलीवुड सेलेब्रिटी हैं, उन्हें यात्रा में राहुल के साथ पैदल चलते समय बातचीत करते हुए भी देखा गया।

पढ़ें :- Gujarat-Rajasthan Drug Nexus : एटीएस-एनसीबी ने किया ड्रग्स नेक्सस का भंडाफोड़, 230 करोड़ की मेफेड्रोन ड्रग्स के साथ 13 अरेस्ट

बता दें कि पूजा भट्ट अक्सर की देश विदेश से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात रखती हैं। ऐसे में अब वो राहुल के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं, जहां उन्हें राहुल के साथ तेज गति से पैदल चलते देख यात्रा मार्ग में मौजूद लोग काफी खुश नजर आए। भारत जोड़ो यात्रा बुधवार को हैदराबाद सिटी स्थित बालानगर मेन रोड के एमजीबी बजाज शोरूम से फिर से शुरू हुई। यह राहुल गांधी की अगुवाई वाली इस यात्रा का 56वां दिन है।

पढ़ें :- कांग्रेस और इंडी अघाड़ी का एक ही एजेंडा है- सरकार बनाओ, नोट कमाओ...महाराष्ट्र में बोले PM मोदी

याद दिला दें कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra)  सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। यात्रा पिछले सप्ताह तेलंगाना में प्रवेश करने से पहले तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से गुजरी। वहीं तेलंगाना में भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) का आज आठवां दिन है। कांग्रेस की तेलंगाना इकाई ने यात्रा के समन्वय के लिए 10 विशेष समितियों का गठन किया है।

Advertisement