1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. जनता मोदी के नाम पर कब ले जिताई, अब जनता विकास चाह रही है : पवन सिंह

जनता मोदी के नाम पर कब ले जिताई, अब जनता विकास चाह रही है : पवन सिंह

भोजपुरी फिल्म के सुपरस्टार और गायक पवन सिंह  (Pawan Singh) ने मनोज  तिवारी (Manoj Tiwari) के मनाने की बात पर प्रतिक्रिया दी है।  कहा कि हां हम राष्ट्रवादी बानी। मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) हमर बड़का भईया बाड़न। हम उनकर सम्मान करे ली लेकिन जउन बेटा के माई आशीर्वाद देके भेजले ह, उ बेटा के को कोई बैक नाहीं करा सके ला।

By संतोष सिंह 
Updated Date

पटना। भोजपुरी फिल्म के सुपरस्टार और गायक पवन सिंह  (Pawan Singh) ने मनोज  तिवारी (Manoj Tiwari) के मनाने की बात पर प्रतिक्रिया दी है।  कहा कि हां हम राष्ट्रवादी बानी। मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) हमर बड़का भईया बाड़न। हम उनकर सम्मान करे ली लेकिन जउन बेटा के माई आशीर्वाद देके भेजले ह, उ बेटा के को कोई बैक नाहीं करा सके ला। हम हर हाल में काराकाट के चुनाव मैदान में डटल रहब। हम आपन माई के चुनाव लड़े के वचन देले बानी। माई हमसे पूछले रही कि पवनवां चुनाव लड़बे ना। हम कहले रही हां माई, लड़ब डटके लड़ब। इहे खातिर हमर माई हमरा आशीर्वाद देकर काराकाट के बेटा बना के चुनाव मैंदान में भेजले बा। हम खाली उम्मीदवार नईखी, हम काराकाट के बेटा बानी, बेटा के कदम पीछे ना हटी। इसलिए अब किसी भी सूरत में चुनाव मैंदान से वापस होने या यू टर्न लेने का सवाल ही पैदा नही होता।

पढ़ें :- मुकेश श्रीवास्तव का स्वास्थ्य विभाग में है कब्जा: भाई के फर्म पर हुई ₹4.50 करोड़ की 'कागजी' खरीदारी, अब फंसे रिटायर CMO

खेसारी लाल यादव को बुलाएंगे

काराकाट में चुनाव प्रचार के लिए भोजपुरी गायक व स्टार खेसारी लाल यादव को बुलाने के सवाल पर कहा कि खेसारी छोटा भाई है। उसने बुलाने पर काराकाट आने की बात कही हैं। उसे मैं भरपूर प्यार और सम्मान देता हूं। उसे प्रचार में जरूर बुलाउंगा। वह आएगा भी। इस सवाल पर कि और कौन- कौन सिंगर व अभिनेता चुनाव प्रचार में आएंगे, कहा कि कौन- कौन आएंगे, इसकी बात ही मत करिए। किसी का नाम तो नही लेंगे लेकि इतना जान लीजिए लाईन लग जाएगी।

मोदी के नाम पर जनता कब ले जिताई

निर्दलीय चुनाव लड़ रहे पवन सिंह (Pawan Singh)  ने विरोधी प्रत्याशी पर तंज कसते हुए कहा कि जनता मोदी जी के नाम पर कब तक जिताएगी। आपके विकास का भी काम दिखना चाहिए, जो दिख नहीं रहा है। जनता अब विकास चाह रही है। वह विकास हम करेंगे। हमें जनता पर भरोसा है और जनता का हम पर भरोसा है।

पढ़ें :- Hell-Hole Controversy : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले भारत को बताया नरक का द्वार, अब लिया यू-टर्न बोले- पीएम मोदी मेरे सबसे अच्छे दोस्त

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...