Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. यह चुनाव भारतीय जनता पार्टी हार रही है, उसी की वजह से चुनाव टाल रही… अखिलेश यादव का सरकार पर निशाना

यह चुनाव भारतीय जनता पार्टी हार रही है, उसी की वजह से चुनाव टाल रही… अखिलेश यादव का सरकार पर निशाना

By शिव मौर्या 
Updated Date

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी में डीजीपी की नियुक्ति को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, लखनऊ दिल्ली में सब कुछ ठीक नहीं है। इस प्रदेश ने जो नई परंपरा शुरू की है कार्यवाहक डीजीपी की, अधिकारी कितने निराश हैं, मन ही मन दुखी हैं कि उन्हें मौका नहीं मिला।

पढ़ें :- शहनवाज हुसैन के बेटे की शादी पर उमा भारती का भावुक पोस्ट,'जिंदगी भर रहेगा अफसोस' मेरी छवि ऐसी गढ़ी जैसे हम मुस्लिम समाज के दुश्मन हैं...

इसके साथ ही कहा, यह चुनाव भारतीय जनता पार्टी हार रही है, उसी की वजह से चुनाव टाल रही है। मैदान में आते देखा होगा पहलवानों को लेकिन जो पहलवान हारते हैं वो रिंग से भागते हैं? इसलिए अयोध्या का चुनाव इन्होंने टाला और अब तारीख बदल दी है। कोई न कोई खास तैया​री भाजपा कर रही होगी। इनकी तैयारी ये खास है कि वोट न पड़ पाए।

समय-समय पर उत्तर प्रदेश सरकार ने अनकंस्टीट्यूशनल काम किए हैं और उसका परिणाम यह है कि हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट को हस्तक्षेप करना पड़ता है। जितने भी अनकंस्टीट्यूशनल फैसले लिए है सरकार ने, वह सब टर्न डाउन होने चाहिए। गाजियाबाद शुरुआत है, मैं तो चाहता हूं दिल्ली से बेहतर गाजियाबाद बने। इनका तो कोई काम दिखता नहीं है, इनका काम केवल यह है कि विनाश कर दो।

 

Advertisement