मुंबई। भोजपुरी एक्टर पवन सिंह (Bhojpuri actor Pawan Singh) इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। बीते दिनों पवन सिंह (Pawan Singh) की पत्नी ज्योति सिंह (Wife Jyoti Singh) ने उनपर कई गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं, उससे पहले पवन सिंह (Pawan Singh) का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो लखनऊ में एक इवेंट में स्टेज पर अंजलि राघव (Anjali Raghav) की कमर पर हाथ लगाते नजर आए थे। इस दौरान अंजलि अनकंफर्टेबल दिखीं। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने पवन सिंह (Pawan Singh) को जमकर सुनाया। ऐसे में अब पवन सिंह (Pawan Singh) ने अंजलि से अपनी हरकतों के लिए माफी मांगी है।
पढ़ें :- Budget 2026 : यूट्यूबर्स और गेमिंग सेक्टर की बल्ले-बल्ले, कंटेंट क्रिएटर्स पर मोदी सरकार ने लुटाए करोड़ों रुपये
अपनी हरकतों पर पवन ने मांगी माफी
पवन सिंह (Pawan Singh) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर कर एक्ट्रेस अंजलि राघव से माफी मांगी है। उन्होंने लिखा है, ‘अंजलि जी व्यस्त शेड्यूल के कारण मैं आपका लाइव देख नहीं पाया, मुझे जब इस बात की जानकारी हुई, तो मुझे बुरा लगा। मेरा आपके प्रति कोई भी गलत इंटेशन नहीं था, क्योंकि हम लोग कलाकार हैं, इसके बावजूद अगर आपको हमारे किसी भी व्यवहार से तकलीफ हुई हो तो उसके लिए मैं क्षमा प्रार्थी हूं।’
पवन सिंह के पोस्ट पर किया रिएक्ट
पढ़ें :- फिल्म बैटल ऑफ़ गलवान में सलमान खान के लुक पर किया गया तंज, अभिनेता ने दिया जवाब, कहा-मैं कर्नल हूं भैया
अंजलि ने पवन सिंह (Pawan Singh) के माफी वाले पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए रिएक्ट किया है। अंजलि ने लिखा, ‘पवन सिंह जी ने गलती की माफी मांग ली है, वो मुझसे बड़े हैं और सीनियर कलाकार हैं। मैंने उन्हें माफ कर दिया है। मैं इस बात को और आगे बढ़ाना नहीं चाहती। जय श्री राम।’ दोनों का ये पोस्ट काफी चर्चा में बना हुआ है।